SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सोने-चांदी में फिर बड़ा उलटफेर, कभी धड़ाम, आज ₹8000 चढ़े दाम, कौन कर रहा गोल्ड के साथ खेल? यहां से चढ़ेगा या गिरेगा...

Gold-Silver Rate: कभी सोना सस्ता होता है, तो अगले दिन महंगा. सोने की कीमत में ये उठा पटक क्यों आई है. क्या अब सोने के दाम में रिकवरी आएगी?

Written By Bavita Jha
Published: Nov 27, 2026, 14:03 IST | Updated: Nov 27, 2026, 14:13 IST
Image Credit: gold rate
Join

Gold Rate: शादियों के सीजन में सोने-चांदी रोलर कोस्टर राइड पर सवार हो गया है. कभी सोना सस्ता होता है, तो कभी अचानक से महंगा. कीमतों में इस  उठापटक  ने खरीदारों को कंफ्यूज कर दिया है.  इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है. जिन्हें खरीदारी करनी है, वो इंतजार करते रहे कि सोना और गिरेगा, लेकिन सुबह देखा, तो कीमत में  3000 रुपये से ज्यादा चढ़ गया. चांदी में 8000 रुपये से ज्यादा की तेजी लौट आई. समझते हैं कि आखिर सोने-चांदी  में ये चल क्या रहा है ? क्या सोना अभी गिरेगा या कीमत यहां से वापसी करेगी? कौन है, जो सोने-चांदी के साथ खेल खेल रहा है?  

25 दिन में 25000 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड 

साल 2026 में सोने की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव देखा गया . सोने के ग्राफ को देखें, तो इस साल सोना 35% तक गिर गया. MCX पर सोने का भाव जनवरी 2026 में 1,90,000 रुपये से गिरकर नवंबर 2026 में 1,20,000 रुपये पर पहुंच चुकी है. यानी जनवरी से अब तक सोना 70, 000 रुपये से अधिक सस्ता हो चुका है.  सिल्वर का ग्राफ देखें, तो जनवरी में सोने का पीक 4,20,000 रुपये पर था, जो अब गिरकर 1,42,000 रुपये पर पहुंच गया. 2-3 नंवबर को 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,44,129 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, अब को गिरकर 1,20,000 रुपये के करीब पहुंच चुका है.बीते 25 दिनों में सोना करीब 25000 रुपये सस्ता हुआ है.

आज महंगा हुआ सोना, कहां तक पहुंचा  

इस चार्ज को देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोने की कीमतों में गिरता उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.  इसकी वजह समझने से पहले आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत देखते हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक...


MCX पर सोने की कीमत आज 3455 रुपये की बढ़त के साथ 1,25,733 रुपये प्रति 10 ग्राम.  MCX पर चांदी आज  8200 रुपये के उछाल के साथ 1,53,971 रुपये पर पहुंच गई. चांदी में 5.6% से अधिक की तेजी देखने को मिली है.  

गोल्ड का इंटरनेशनल मार्केट प्राइस

ग्लोबल मार्केट में नवंबर में कॉमैक्स गोल्ड में करीब 700 डॉलर की गिरावट देखी गई. पिछले हफ्ते गोल्ड में करीब 400 डॉलर की गिरावट आ गई.  27 नवंबर को इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड ने 110 डॉलर की तेज छलांग लगाई और कॉमैक्स गोल्ड 3,678 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

क्यों सोने-चांदी में इतना उतार-चढ़ाव आया है  ? 

महंगाई के आंकड़े, फेडरल रिजर्व की ब्याज नीतियों और डॉलर की मजबूती सोने में उठा पटक ला रही है. ब्याज दर बढ़ने की आशंका औक मजबूत डॉलर सोने के दाम गिरा रहे हैं. सोना 14 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है. सालभर में 34 फीसदी गिर चुके सोने में निवेशक इन्वेस्टमेंट का मौका तलाश रहे हैं. दाम गिरते ही लोअर लेवल पर निवेशक इंट्री प्वाइंट तलाश रहे हैं. खरीदारी बढ़ने से सोने की मांग और दाम दोनों बढ़ते हैं. ऐसे में कभी ब्याज दर का डर सोने की कीमत को गिराकर सस्ता कर देता है, तो अगले ही दिन खरीदारी बढ़ने से गोल्ड रिकवरी मोड में दिखने लगता है.  

क्या सोना अब महंगा होगा ?  

सोने-चांदी की कीमत में भले ही आज तेज रिकवरी देखने को मिली, दाम उछले हैं, लेकिन ये तेजी आगे भी जारी रहे, इसकी संभावना कम है. अमेरिका में महंगाई और रोजगार के आंकडों को देखते हुए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर पर सख्त रुख रख सकता है. जानकार मान रहे हैं कि फेडरल रिजर्व दिसंबर में होने वाली बैठक में ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर सकता है. ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद सोने कीटिकाऊ रिकवरी की राह मुश्किल बना रही है. मतलब सोना फिलहाल उठा-पटक वाली स्थिति में बना रह सकता है. अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका सोने की रिकवरी को कमजोर कर सकती है, हालांकि लॉन्ग टर्म में सोना निवेशकों को राहत दे सकता है.

पढ़ें- 60000 KG सोना भारत लौटा...क्या अपने पास तिजोरी नहीं, क्यों विदेश में अपना गोल्ड रखता है RBI, अब क्यों वापस ला रहा?
 

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने से सोना क्यों गिरने लगता है ? 

अमेरिका में ब्याज दर का सीधा कनेक्शन सोने से है. फेडरल रिजर्व महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ब्याज दर बढ़ाता है.वर्तमान में यह  3.75% से 4.00% के बीच है. इसमें 25 बेसिस प्वाइंट और बढ़ने की आशंका है. अगर ब्याज दर बढ़ा, तो सरकारी बॉन्ड यील्ड मजबूत होता है. बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न बढ़ता है. ऐसे में निवेशक अच्छे रिटर्न की तलाश में सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगाने लगते हैं. जिसके सोने पर और दबाव बढ़ जाता है.

डॉलर और सोने का कनेक्शन - सोना और डॉलर एक दूसरे के विपरीत दिशा में चलते हैं. डॉलर इंडेक्स जितना मजबूत होगा, सोना उतना ही कमजोर. दरअसल गोल्ड की ट्रेडिंग डॉलर में होती है. डॉलर के मजबूत होने से दूसरी करेंसी में खरीदारी महंगी होने लगती है. ऐसे में निवेशक सोने से दूरी बनाने लगते हैं. जिससे मांग और दाम दोनों गिरने लगते हैं. यानी डॉलर जितना मजबूत होगा, सोने उतना ही सस्ता होगा.

सोना और तेल का संबंध- सोना सिर्फ डॉलर से नहीं, कच्चे तेल से भी कनेक्ट है. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से सोने पर दबाव बढ़ता है. कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से महंगाई बढ़ती है, जिससे लोग सोने की खरीदारी कम कर देते हैं. वहीं दूसरी ओर महंगाई से बचाव के लिए निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे सोने की मांग और कीमत बढ़ सकती है.  

सोने की कीमत पर कौन-कौन असर डालता है ?  

इसके अलावा जियो पॉलिटिकल टेंशन, युद्ध जैसी अनिश्चितता सोने की कीमत को प्रभावित करती है. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी सोने को सहारा देते हैं. भारत में सोने की कीमत डॉलर और रुपये के विनिमय दर, आयात शुल्क और घरेलू मांग से प्रभावित होता है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES