SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Gold Price: 1300 रुपये चढ़कर हफ्ते के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा सोना, चांदी का क्या रहा हाल?

Silver Price: सोने और चांदी की कीमत गिरकर दो महीने के निचले लेवल पर पहुंची तो निवेशकों के बीच खरीदारी का माहौल शुरू हो गया. पूरे कारोबारी हफ्ते के दौरान आखिरी दिन सोने की कीमत में तेजी देखी र्ठ. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान और ब्याज दर के बीच सोने का ताजा भाव क्या है? आइए जानते हैं-

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 10, 2026, 02:02 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 02:05 PM IST
Join

Gold Price Weekly Roundup: फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले सोने और चांदी के दाम में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है. कीमत में लगातार गिरावट के अनुमान के बीच इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड प्राइस ने एक बार फिर करवट ली है. हफ्ते की शुरुआत दो महीने के निचले लेवल पर पहुंचने वाली पीली धातु में जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है. निचले लेवल पर निवेशकों की तरफ से भारी खरीदारी किये जाने के दम पर सोना लगातार दूसरे दिन उछलकर एक हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गया. आइए जानते हैं ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में बदलाव का रुख क्यों देखा जा रहा है?

ग्लोबल मार्केट में दो महीने के निचले लेवल को छूने के बाद सर्राफा बाजार में फिर से तेजी का दौर देखा जा रहा है. स्पॉट गोल्ड के दाम डेढ़ प्रतिशत की तेजी के साथ 4,194.36 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए. जानकारों का कहना है कि 4,000 डॉलर के लेवल पर मजबूत सपोर्ट बनने से निवेशकों निवेशकों ने निचले भाव पर जमकर खरीदारी की है. सोने के दाम में यह बदलाव अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एमपीसी और ब्याज दर के रुझान की वजह से देखा जा रहा है.

बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में जारी होने वाले कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) महंगाई के आंकड़े पर सोने की अगली बड़ी चाल तय करेंगे. यदि महंगाई दर ज्यादा रही और फेड की तरफ से ब्याज दर में इजाफा किया जाता है तो सोना एक बार फिर से 4,000 डॉलर प्रति औंस के लेवल को पर जा सकता है. घरेलू बाजार में दाम फिर से बढ़ने के कारण इस हफ्ते सोने की डिमांड में सुस्ती दर्ज की गई.

सेंट लुइस फेड के चेयरमैन अल्बर्टो मुसालेम का कहना है, महंगाई को 2% के टारगेट तक लाने के लिए ब्याज दर में और बढ़ोतरी की जरूरत पड़ सकती है. ब्याज दर बढ़ने के माहौल के बीच सोने जैसी गैर ब्याज वाले एसेट की तरफ निवेशकों का रुझान कम हो जाता है.

चांदी और दूसरी कीमती धातुओं का हाल

सोने के अलावा दूसरी कीमती मेटल में भी मिला-जुला असर देखने को मिला है. स्पॉट सिल्वर 2.4% के उछाल के साथ 60.77 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इसके अलावा प्लैटिनम 3.1% की तेजी के साथ 1,685.64 डॉलर और पैलेडियम 2.1% चढ़कर 1,146.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. हालांकि, हालिया तेजी के बावजूद दोनों मेटल वीकली नुकसान की तरफ ही बढ़ रही हैं.

IBJA की तरफ से क्या रहा रेट?

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से जारी रेट के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 149430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 136878 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. 18 कैरेट वाला सोना 112073 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा 999 टंच चांदी 221109 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ.

(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES