भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /हांफते सोने में अब चीन फूंकेगा जान, ₹28000 गिरने के बाद संभला गोल्ड, दिवाली से पहले चांदी भी चमकी

हांफते सोने में अब चीन फूंकेगा जान, ₹28000 गिरने के बाद संभला गोल्ड, दिवाली से पहले चांदी भी चमकी

Gold Rate Hike: सोने की कीमत में बीते 6 महीनों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है. साल 2026 में सोना 28 हजार तक गिरा है, लेकिन अब सोने ने यूटर्न ले लिया है.

Written ByBavita Jha
Published: Sep 30, 2026, 04:41 PM IST|Updated: Sep 30, 2026, 04:52 PM IST
joinshare
हांफते सोने में अब चीन फूंकेगा जान, ₹28000 गिरने के बाद संभला गोल्ड, दिवाली से पहले चांदी भी चमकी

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Gold Rate: फेस्टिव सीजन से पहले गिरते सोने ने फिर से यूटर्न ले लिया है. बुधवार, 30 सितंबर को सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटी है. इंटरनेशनल मार्केट, MCX से लेकर घरेलू बाजार में सोने का भाव आज चढ़ा है. आज 10 ग्राम सोना 1.47 लाख रुपये पर पहुंच गया. चांदी की कीमत आज 2.22 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है.

आज कितना चढ़ा सोने-चांदी का भाव

सोने-चांदी की कीमतों में आज लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी है. इंटरनेशनल मार्केट में आज गोल्ड 4,189.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. MCX पर सोने की कीमत 1216 रुपये की बढ़त के साथ 147448 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज 712 रुपए की बढ़त आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं...


24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 148379 रुपये प्रति 10 ग्राम.
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 135915 रुपये प्रति 10 ग्राम. 
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 111284 रुपये प्रति 10 ग्राम.
1किलो चांदी की कीमत 222273 रुपये पर है.  

6 महीने में 10% गिरा सोने का भाव अब कर रहा है वापसी

जनवरी 2026 में सोने की कीमत 1.76 लाख रुपये पर थी, जो अब फिसलकर 1.47 लाख रुपये के करीब है. जबकि चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. इस कीमत से तुलना करें, तो सोना 2026 में 28 हजार तक सस्ता हो चुका है, जबकि चांदी 1.64 लाख रुपये तक सस्ती हो चुकी है.

घरेलू बाजार के साथ इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में बीते 6 महीनों में भारी गिरावट देखने को मिली है.  मॉर्गन स्टैनली की मेटल्स एंड माइनिंग स्ट्रैटेजी चीफ एमी गावर के मुताबिक भले ही सोना बीते महीनों में कमजोर रहा हो, लेकिन अब उसमें तेजी लौटने की बनती दिख रही है. अगले 12 महीने सोने के लिए फेवरेबल है. . वह सोने के 4,000 डॉलर के भाव को मजबूत सपोर्ट मानती हैं. 

इस साल सोना 28000 रुपये सस्ता 

वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.22 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

सोने की कीमत आगे कैसे रहेगी, गोल्ड सस्ता होगा या मंहगा?

मजबूत खरीदारी, बॉन्ड यील्ड में बदलाव और कच्चा तेल सस्ता होने की उम्मीदों में सोने की कीमत में तेजी लौटने की उम्मीद है. सोने की कीमत में तेजी के पीछे तीन बड़े फैक्टर्स हैं, जो आने वाले महीनों में गोल्ड के भाव पर असर डालेंगे. जिसमें एक बड़ी वजह चीन है. जिस तरह से चीन सोने की खरीदारी कर रहा है, सोने की मांग में तेजी बनेगी. मांग और कीमत एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे.  

चीन के सेंट्रल बैंक की ओर से फिजिकल गोल्ड की डिमांड हाई पर बनी हुई है. सिर्फ चीन ही नहीं पोलैंड समेत कई देशों के केंद्रीय बैंक भर भरकर सोना खरीद रहे हैं. Heraeus. के डेटा के मुताबिक चीन ने साल 2026 के शुरूआती 8 महीनों में ही 1171 टन सोना आयात कर लिया है और साल 2026 तक ये आंकड़ा 1700 टन तक पहुंच सकता है.  

सस्ता हुआ तेल, तो सोना चढ़ेगा

अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्था तेज होने से उम्मीद है कि कच्चे तेल की कीमत जल्द कम होगी. तेल के दाम गिरने से सोने को सपोर्ट मिलेगा.  तेल की कीमतें घटने पर महंगाई बढ़ने की आशंका कम हो सकती है. महंगाई का डर कम होने से सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोक सकते हैं. बॉन्ड यील्ड के ऊपर जाने का दबाव घटेगा, जो स्थिति सोने के लिए अनुकूल है. सोने के दाम में तेजी लौट सकती है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
gold