भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /3 महीने के रिकॉर्ड लो पर सोना, क्या अभी और नीचे आएंगे दाम? इस फैसले पर टिकीं पूरी दुनिया की निगाह

3 महीने के रिकॉर्ड लो पर सोना, क्या अभी और नीचे आएंगे दाम? इस फैसले पर टिकीं पूरी दुनिया की निगाह

अमेरिकी फेड रिजर्व की मीटिंग से पहले सोने के दाम तीन महीने के निचले लेवल पर चल रहे हैं. इसके अलावा चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सोने और चांदी के दाम नीचे आने का क्या है कारण? क्या है अगली संभावना, आइए जानते हैं.

Written ByKriyanshu Saraswat
Published: Oct 26, 2026, 10:51 AM IST|Updated: Oct 26, 2026, 10:55 AM IST
joinshare
3 महीने के रिकॉर्ड लो पर सोना, क्या अभी और नीचे आएंगे दाम? इस फैसले पर टिकीं पूरी दुनिया की निगाह
Image Credit: (AI) इंटरनेशनल मार्केट में सोना गिरकर 4000 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

फेस्टिव सीजन में यदि आप भी सोने या चांदी के आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. सोने की कीमत में पिछले कुछ दिन से लगातार दबाव देखा जा रहा है. इस कीमती धातु के दाम गिरकर तीन महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं. फेड रिजर्व की बैठक से पहले सोने के दाम में गिरावट आने का कारण ब्याज दर बढ़ने की आशंका को बताया जा रहा है. इसके अलावा क्रूड ऑयल महंगा होने से महंगाई दर बढ़ने की चिंता के बीच भी सोने के दाम में गिरावट देखी जा रही है. स्पॉट गोल्ड में गिरावट के बाद भाव 3,987 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गए. पिछले हफ्ते भी सोने में 4 प्रतिशत की बड़ी वीकली गिरावट देखने को मिली थी.

बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि अमेरिका में ब्याज दर ऊंची बनी रहने की संभावना के बीच गोल्ड पर दबाव बना हुआ है. ब्याज दर बढ़ने पर बिना ब्याज देने वाली संपत्ति जैसे सोने की तरफ से निवेशकों का रुझान कम हो जाता है. इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. कॉमेक्स पर सोमवार सुबह सोना 15 डॉलर की तेजी के साथ 4,023 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी भी हल्के सुधार के साथ 54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है. अब निवेशकों की नजर अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से दिये आने वाले बयान और महंगाई के आंकड़े पर टिकी हैं.

आज MCX पर क्या है सोने-चांदी का हाल?

देश के वायदा मार्केट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले भाव से करीब 700 रुपये चढ़कर 142770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करते देखा गया. यह इसका इंट्राडे का हाई लेवल है. इसी तरह दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की बात करें तो इसमें मामूली तेजी दिखाई दी और यह 196093 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है. कारोबारी सत्र के दौरान एक समय सिल्वर 197186 रुपये प्रति किलो के हाई लेवल तक गई. लेकिन बाद में नीचे आ गई.

फेड के फैसले पर टिकी निगाह

बाजार के जानकारों का कहना है कि हायर एनर्जी प्राइस ने महंगाई संबंधी चिंता को बढ़ा दिया है. अमेरिका में महंगाई दर यदि ऊंचे लेवल पर बनी रहती है तो दुनिया के प्रमुख केंद्रीय बैंक की तरफ से ब्याज दर को लंबे समय तक हायर लेवल पर रखा जा सकता है. इस कारण निवेशक फिलहाल सोने और चांदी में निवेश से दूरी बना रहे हैं. यही कारण है कि इंटरनेशनल मार्केट में सोना गिरकर 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. निवेशकों का फोकस अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों, महंगाई दर के रुझान और केंद्रीय बैंक के अगले ऐलान पर बना हुआ है. यदि फेड की तरफ से ब्याज दर में इजाफा किया गया तो सोना और नीचे आ सकता है.

पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन ने सोने में निवेश को लेकर कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच अनिश्चतता का माहौल है. हूतियों की तरफ से सऊदी अरब पर हमला किये जाने के बाद चिंता बढ़ गई है. फेड की मीटिंग में होने वाले ऐलान को लेकर भी निवेशक सतर्क हैं. बाजार में चल रहे माहौल को देखते हुए ट्रेडर्स को अभी इंतजार करना चाहिए लेकिन लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करने वाले एसआईपी के जरिये इन्वेस्टमेंट बनाए रख सकते हैं. बाजार में थोड़ा-थोड़ा निवेश करने वालों के लिए यह अच्छा मौका है.

IBJA पर सोने-चांदी का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर जारी किये गए रेट के अनुसार शुक्रवार शाम को दाम में मामूली तेजी देखी गई. 24 कैरेट वाला गोल्ड मामूली तेजी के साथ 141630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. IBJA की तरफ से रोजाना दो बार सोने और चांदी के रेट जारी किये जाते हैं. शुक्रवार को बंद हुए रेट के अनुसार 22 कैरेट वाला सोना 129733 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी तरह 18 कैरेट गोल्ड 106223 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. चांदी की बात करें तो यह गिरकर 2 लाख रुपये नीचे चल रही है, शुक्रवार को भाव 194415 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई.

(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Gold Price