SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

AI के बबल ब्लास्ट के बीच Anthropic की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग , तोड़ा मस्क का रिकॉर्ड, चपरासी से अधिकारी तक मालामाल

34% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ एंथ्रोपिक दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा IPO बन गया है. एंथ्रोपिक ने स्पेसएक्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. शानदार लिस्टिंग की बदौलत कंपनी के सैकड़ों कर्मचारी करोड़पति बन गए हैं.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 20, 2026, 09:33 IST | Updated: Nov 20, 2026, 09:42 IST
Image Credit: Anthropic
Join

Anthropic share:  दुनियाभर के बाजार में आज हाहाकार मचा. एआई को लेकर नई चिंताओं का दबाब बाजार पर दिखा.  निवेशक एआई पर बढ़ते खर्च और मिलने वाले रिटर्न को लेकर आशंका में है, जिसकी वजह से वो एआई स्टॉक्स के मुनाफा निकाल रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि AI का बुलबुला फूट गया है, लेकिन इन सबके बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग ने सबको हैरान कर दिया.  

दुनिया का सबसे बड़ा IPO

34% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ एंथ्रोपिक दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा IPO बन गया है. कंपनी ने अपने आईपीओ के जरिए 81.3 अरब डॉलर जुटाए और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की ऐतिहासिक लिस्टिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.  83 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर जारी एंथ्रोपिक का आईपीओ 111.50 डॉलर पर लिस्ट हुआ. शुरुआती तेजी के बाद शेयर में मुनाफावसूली देखी गई और स्टॉक गिरकर 97.17 डॉलर पर बंद हुआ. इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप करीब 1.8 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया.

मालिक से कर्मचारी तक बने करोड़पति

कंपनी के शेयर की शानदार लिस्टिंग की बदौलत एंथ्रोपिक के औसत कर्मचारी की संपत्ति 4 करोड़ डॉलर से अधिक हो सकती है. कंपनी के  400 से अधिक कर्मचारियों की दौलत 10 करोड़ डॉलर से अधिक पर पहुंच सकती है. बता दें कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए  1.77 अरब स्टॉक ऑप्शन जारी किए थे. इसके साथ ही एंथ्रोपिक के फाउंडर की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है. कंपनी के सात को-फाउंडर के पास 230 से 240 मिलियन शेयरों के बीच हिस्सेदारी है.

दुनियाभर के बाजार की हालात खराब  

ग्लोबल मार्केट में एआई कंपनियों के वैल्यूएशन को लेकर चिंता साफ देखी गई. IT शेयरों में भारी बिकवाली हावी रही. अमेरिकी बाजार का हाल बेहाल दिखा. डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1100 अंक से अधिक गिर गया, एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट में भी 2 फीसदी से अधित की गिरावट आई है. नैस्डैक 100 2.2 फीसदी गिरकर बंद हुआ. जापान के निक्केई इंडेक्स 4.5 फीसदी फिसला, निक्केई सात महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया.  दुनियाभर के बाजार पर AI का डर हावी दिखा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES