)
Diwali Gift for Punjab Government Employees : पंजाब सरकार ने दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है. पंजाब सरकार के 8 लाख कर्मचारियों के DA में 3% की ग्रोथ हुई है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'पंजाब सरकार के 8 लाख कर्मचारियों के DA में 3% में बढ़ोतरी की गई है. हमारी सरकार ने अब तक बिना किसी भ्रष्टाचार के मेरिट के आधार पर 71,777 सरकारी नौकरियां दी हैं.'
WATCH चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "पंजाब सरकार के 8 लाख कर्मचारियों के DA में 3% में बढ़ोतरी की गई है। हमारी सरकार ने अब तक बिना किसी भ्रष्टाचार के मेरिट के आधार पर 71,777 सरकारी नौकरियां दी हैं।" https://t.co/0i5aEwjd3i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 4, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो महीने के भीतर DA की दर में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इससे पहले, इसमें 8 प्रतिशत की ग्रोथ की गई थी.
मान ने कहा कि जब AAP सरकार सत्ता में आई थी, तब DA की दर 28 प्रतिशत थी. उन्होंने कहा, 'अब DA की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने दो महीने के भीतर DA की दर में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है. इससे पहले इसमें 8 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी.
संगरूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मान ने कहा कि हर किसी को रैली करने का अधिकार है.
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
केंद्र सरकार पहले आधिकारिक मंजूरी दे चुकी है. इसके साथ DA और DR की दर बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है.
मोगा की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के यहां ED की छापेमारी पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से पता चलता है कि चुनाव समय पर होने वाले हैं. BJP सरकार पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, 'वे चुनाव के करीब अपने हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें छापेमारी करने दें। हमें पूरा भरोसा है कि उन्हें कुछ नहीं मिलेगा.'