SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस पर चांदी के सिक्के खरीदने का प्लान, चेक करें 10 ग्राम सिक्के का आज का रेट..खरीदारी के समय न करें ये 4 गलतियां ?

Silver Coin Rate: धनतेरस पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आप भी चांदी का सिक्का खरीदने जा रहे हैं, तो रेट से लेकर खरीदारी से जुड़ी 4 गलतियों के बारे में जान लें.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 06, 2026, 04:56 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 05:08 PM IST
Image Credit: silver coin
Join

Silver Coin: सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. महंगे सोने की वजह से कई लोग चांदी की सिक्का खरीदना पसंद करते हैं. अगर आप भी इस धनतेरस चांदी का सिक्का खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं.  

धनतेरस पर चांदी कितनी सस्ती?

इस साल चांदी की कीमत में 52 फीसदी की गिरावट आई है. 3.80 लाख रुपये से गिरकर चांदी 1.80 लाख रुपये के करीब पहुंच चुकी है.  सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा सस्ती हुई है.  सिर्फ कीमत देखकर खरीदारी करने से पहले उसकी शुद्धता को समझना भी जरूरी है. खबर आपने भी देखी और पढ़ी होगी कि कैसे माता वैष्णो देवी की 20 टन चांदी में से सिर्फ 5 से 6 फीसदी चांदी ही असली थी.  अक्सर चांदी की चमक लोगों को धोखा दे देती है.  

चांदी खरीदते समय क्या गलती करती हैं आप?

अक्सर चांदी खरीदते समय लोग गलती कर बैठते हैं. चांदी का सिक्का हो या चांदी की ज्वेलरी खरीदारी के वक्त थोड़ी सी सावधानी रखकर आप नकली चांदी से बच सकते हैं.  

चांदी को लेकर गलतफहमी:  

फिर कैसे करें असली चांदी की परख

असली चांदी की पहचान बेहद आसान है. इसे 3 तरीकों से पहचान सकते हैं.  

हॉलमार्क-  6 अंकों का HUID नंबर असली चांदी की पहचान है. आप उस नंबर को BIS Care ऐप में जाकर चेक करें. अगर असली होगा, तो आपको ऐप में दिख जाएगा.  
पक्का बिल- खरीदारी के वक्त पक्का बिल शुद्धता का भरोसा देगा. बिल में वजन, चांदी की शुद्धता (999/925/800) और रेट लिखा होना चाहिए.

शुद्धता की जांच- अगर शक हो कि चांदी असली है या नहीं. आप खुद BIS मान्यता वाले सेंटर पर जांच करवा सकते हैं.  

क्या है चांदी के सिक्कों का रेट

चांदी की कीमत में आज, 6 नवंबर को भारी गिरावट देखने को मिली है. MCX, सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. चांदी के दाम 5400 रुपये तक गिर गए हैं.Bullions.co.in बुलियन मार्केट में चांदी के सिक्कों की कीमत कुछ इस तरह से हैं.इसमें 90 फीसदी शुद्धता वाले चांदी के रेट बताए गए हैं. जिसमें जीएसटी और अन्य चार्जेज अलग होंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES