SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस पर धन धना धन! ₹10,00,00,00,00,000 से ज्यादा की खरीदारी का अनुमान, सोने-चांदी की सेल का टूटेगा रिकॉर्ड ?

Dhanteras 2026: धनतेरस पर लोग खूब खरीदारी होती है, पिछले साल फेस्टिव सीजन में 6.05 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था. इस बार धनतेरस पर 1 लाख करोड़ रुपये की सेल का अनुमान हैय

Written By Bavita Jha
Published: Nov 06, 2026, 06:20 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 06:27 PM IST
Image Credit: Dhanteras 2026 gold rate
Join

Dhanteras 2026 Shopping: धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं. सोने-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम डेकोरेशन, कार-बाइक की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है. भले ही खाड़ी युद्ध और कच्चे तेल की वजह से महंगा बढ़ी है, लेकिन बाजार को इस धनतेरस पर धनवर्षा की पूरी उम्मीद है.  

1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार  

धनतेरस के मौके पर 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है. सिर्फ सोने और चांदी की बिक्री 60,000 करोड़ रुपए से अधिक रहने का अनुमान है.बाजारों में 14 कैरेट और 18 कैरेट के हल्के सोने के गहनों की डिमांड बढ़ी है. चांदी के सिक्कों, सजावटी वस्तुओं और मछली, कछुए एवं हाथी जैसी शुभ आकृतियों की मांग मजबूत बनी हुई है.  

कैट के अनुमान के मुताबिक त्योहारों के दौरान खरीदारी को लेकर ग्राहकों का उत्साह बरकरार है और वे धनतेरस से जुड़ी पारंपरिक खरीदारी कर रहे हैं.   ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन ने कहा कि सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद इनकी मांग मजबूत बनी हुई है.  

सोने की कीमत का असर

सोने की कीमत का असर गहनों के वजन पर पड़ा है. लोग हल्के और कम कैरेट के गहने बनवा रहे हैं. खरीदार अब हल्के वजन के आभूषणों और पारंपरिक निवेश उत्पादों को अधिक पसंद कर रहे हैं.  व्यापारियों के मुताबिक, बाजारों में 14 कैरेट और 18 कैरेट के हल्के सोने के आभूषणों, चांदी के सिक्कों की डिमांड बढ़ी है.  

1 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा कैसे  

देशभर में बिक्री के रुझान और ग्राहकों की प्रतिक्रिया का आकलन करके कैट सेल का ये अनुमान लगाती है. इस अनुमान में अलग-अलग राज्यों के व्यापारिक संगठनों से मिले इनपुट, ग्राहकों की मांग के रुझान और ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी बाजारों में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों पर आधारित किया जाता है.  

पिछले साल 6.05 लाख करोड़ का कारोबार  

व्यापारिक संगठन के मुताबिक, पिछले साल त्योहारी कारोबार लगभग 6.05 लाख करोड़ रुपए रहा था, जिसमें वस्तुओं का कारोबार 5.40 लाख करोड़ रुपए और सेवाओं का कारोबार लगभग 65,000 करोड़ रुपए था.  कैट ने अनुमान लगाया है कि मौजूदा त्योहारी सीजन में सेवा क्षेत्र 80,000 करोड़ रुपए से लेकर 1 लाख करोड़ रुपए तक का कारोबार कर सकता है.  इसमें ऑटोमोबाइल , लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन, खानपान, इवेंट मैनेजमेंट और इससे जुड़ी गतिविधियों का योगदान रहेगा.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES