SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फिर आसमान छूने लगे कच्चे तेल के दाम! मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने दिया यह आदेश

सऊदी अरब में लगातार बढ़ रहे हमलों के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है. ट्रंप प्रशासन ने अपने राजनायिकों और उनके परिजनों को सुरक्षित लौटने के ल ए कहा है. इस आदेश के बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट में खलबली मच गई और दाम में तेजी देखी जा रही है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 22, 2026, 07:19 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 07:22 AM IST
Image Credit: (Reuters) गोल्डमैन सैक्स की तरफ से चेतावनी दी गई कि 2027 में क्रूड चढ़कर 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है.
Join

दुनियाभर में एक बार फिर से गंभीर एनर्जी क्राइसिस देखने को मिल रहा है और कई देश जंग के मुहाने पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. मिडिल ईस्ट में यमन के हूती विद्रोहियों और ईरान से तनाव के बीच ग्लोबल ऑयल मार्केट में भारी हलचल पैदा हो गई है. सऊदी अरब पर ताबड़तोड़ हमलों के बाद अमेरिका ने अपने राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है. इन हालात के बीच गोल्डमैन सैक्स की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई लंबे समय तक रुकी रही तो साल 2027 की शुरुआत में क्रूड का दाम 140 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है.

हूती विद्रोहियों की तरफ से सऊदी अरब में किये गए हालिया हमलों के बाद इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में उछाल देखा जा रहा है. हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने अपने राजनयिकों और उनके परिवार को सऊदी स्थित दूतावास को छोड़कर वापस लौटने का आदेश जारी किया है. इस फैसले के बाद ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.29 डॉलर चढ़कर 110.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. इसके अलावा WTI क्रूड के दाम में भी तेजी देखी गई और यह 97 सेंट बढ़कर 98.12 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर पहुंच गया.

सिविलियन और इंडस्ट्रियल ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के नुसार दूसरे देशों में स्थित अमेरिकी मिशन से भी कर्मचारियों के परिवारों को सुरक्षित बाहर निकालने प्लान किया जा रहा है. ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की तरफ से बुधवार को कई सिविलियन और इंडस्ट्रियल ठिकानों को निशाना बनाया गया. दम्मम के एक एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक शख्स की मौत हो गई और आठ जख्मी हो गए. इसके अलावा सऊदी के एक प्रमुख ऑयल सेक्टर पर किये गए ड्रोन हमले में दो लोगों की जान चली गई. ईरान के दक्षिणी हिस्से सिरिक में भी कई रहस्यमयी धमाकों की आवाज सुनी गईं, जिनका सही कारण अभी तक साफ नहीं है.

'ईरान अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार...'

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्छी के बयान में नाराजगी साफ जाहिर हुई और उन्होंने कहा कि ईरान अपनी रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन की तरफ से अमेरिका को चेतावनी दी कि धमकियों और आर्थिक नाकेबंदी के बीच किसी तरह की बातचीत संभव नहीं है. शिपिंग डेटा के अनुसार पिछले 15 दिन के दौरान समुद्र में जहाजों पर कम से कम 18 हमले दर्ज किये गए. जानकारों ने कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट के पार ओमान की खाड़ी तक तेल टैंकरों को निशाना बना रहा है. इससे खाड़ी देशों में कच्चे तेल की लोडिंग और जहाजों के आवागमन पर गंभीर संकट मंडरा रहा है.

दोबारा शांति वार्ता शुरू करने पर सहमति पुतिन

दूसरी तरफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी विशेष दूत के साथ बातचीत के बाद यूक्रेन के साथ अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता दोबारा शुरू करने को लेकर सहमति जताई है. पिछले हफ्ते अमेरिका के क्रूड ऑयल रिजर्व में 3 मिलियन बैरल से भी ज्यादा की गिरावट आई. यह बाजार के अनुमान से कहीं ज्यादा है. हालांकि, डीजल और हीटिंग ऑयल समेत डिस्टिलेट स्टॉक में बढ़ोतरी हुई है. ईरान और यूक्रेन में जारी जंग के कारण डीजल की बढ़ती कीमत और किल्लत पर लगाम लगाने के लिए ट्रंप प्रशासन अपने एक मिलियन बैरल वाले आपातकालीन हीटिंग ऑयल रिजर्व का करीब एक तिहाई हिस्सा लोन पर देने का प्लान कर रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES