SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली के बाद सोने ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, सुबह-सुबह चांदी ₹3600 चढ़ी...कौन बढ़ा रहा है गोल्ड के भाव, क्या है आज 24 कैरेट का रेट?

दिवाली के बाद सोने ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली है. आज सुबह-सुबह चांदी में 3500 रुपये से अधिक की तेजी देखने को मिली है. सोने के दाम 1400 रुपये से अधिक बढ़ गए.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 09, 2026, 10:22 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 10:30 AM IST
Image Credit: gold rate
Join

Gold Silver Price: दिवाली खत्म होते ही सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौट आई है. सोना-चांदी दोनों के दाम रॉकेट की रफ्तार से भागे हैं. 10 ग्राम सोने की कीमत 1400 रुपये का उछाल देखने को मिला. सुबह-सुबह चांदी 3600 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई.  

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी लौटी

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत में 48 डॉलर से अधिक उछल गया. स्पॉट गोल्ड की कीमत 4120 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. MCX पर भी सोने-चांदी के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला है.  MCX पर सिल्वर की कीमत में 3599 रुपये का उछाल आया है. सिल्वर 1,88,679 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. सोने की बात करें, तो 10 ग्राम सोना 1479 रुपये चढ़कर 1,43,991 रुपये पर पहुंच गया है.  

पढ़ें- सोना ₹42000 गिरा, चांदी ₹2 लाख सस्ती, फिर भी 6 साल के निचले स्तर पर गोल्ड डिमांड, भारत में क्यों सोना नहीं खरीद रहे हैं लोग?
 

आज क्या है 24 कैरेट वाले सोने का दाम  

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट देखें, तो 9 नवंबर को दिवाली के बाद सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के दाम चढ़े हैं. 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है. इसमें मेकिंग चार्ज, 3% जीएसटी अलग से एड होता है.

सोने-चांदी की कीमत में तेजी क्यों लौटी है ?  

सोने की कीमत में बड़ी तेजी के पीछे कई फैक्टर्स  जिम्मेदार है, लेकिन सबसे बड़ा कारण कच्चा तेल बना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटने का इशारा किया है, जिसके बाद कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच चुका है.  तेल के दाम गिरने से महंगाई को लेकर चिंता घटी है.

क्या सोने की कीमत आगे और बढ़ेगी?  

महंगाई पर दबाव कम होने से केंद्रीय बैंकों की ओर से ब्याज दरें में बढ़ोतरी की आशंका भी कम होती है. ऊंची ब्याज दरों से सोने जैसे ऐसे निवेश पर दबाव बढ़ाते हैं. ऐसे में तेल के दाम कम होने से निवेशकों का झुकाव सोने की ओर बढ़ा है.  

तेल के साथ-साथ कमजोर डॉलर ने सोने की खरीदारी को प्रोत्साहित किया है. चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव डॉलर में तय होता है. सोमवार, 9 नवंबर को डॉलर के कमजोर होने से दूसरी करेंसी में सोना खरीदना पर कीमत चुकानी पड़ती है. जिससे  विदेशों के खरीदारों के लिए सोना खरीदना आसान होता है और मांग में बढ़ोतरी होती है. जब मांग बढ़ती है, तो कीमत में तेजी आने लगती है .  

इसके अलावा 10 नवंबर को अमेरिकी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स आने वाले हैं. इसी हफ्ते शुक्रवार को प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स आने वाले हैं. इन आंकड़ों से पहले निवेशक सोना खरीदकर रख रहे हैं.  

डिस्क्लेमर- हम आपको सोने-चांदी में निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं. ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए लिखी गई है. सोने-चांदी में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से निवेश की सलाह जरूर लें. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES