SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ना युद्ध खत्म हुआ और ना ही ट्रंप की धमकियां रुकी, फिर कैसे सस्ता हो रहा है कच्चा तेल, भारत में कब घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ?

अमेरिका के मिड टर्म चुनाव में हार के बाद तेल के बाजार का सेंटीमेंट बदल गया है. तेल नीचे लुढ़कने लगा है. चुनावी नतीजों के बाद कच्चे तेल की कीमत 98 डॉलर से नीचे खिसक गई है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 07, 2026, 10:00 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 10:35 AM IST
Image Credit: CRUDE OIL
Join

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट देखी जा रही है. कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे आ गया है. इंटरनेशनल मार्केट में जो ऑयल हफ्ते के शुरुआती दिन में 115 डॉलर के करीब पर था, आज वो गिरकर 97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है.  

कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट  

ब्रेंट क्रूड की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड की कीमत 7 नवंबर को 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर  पहुंच चुकी है. WTI क्रूड की कीमत में भी भारी गिरावट देखने को मिली है. क्रूड के दाम गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं.  
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट की वजह

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. तेल का बाजार बहुत हद तक सेंटीमेंट पर चलता है, जब तक बादार को लगता है कि सप्लाई रुक जाएगी, दाम बढ़ते रहते हैं. जब बाजार को लगता है कि युद्ध के माहौल के बावजूद टैंकरों को सुरक्षित निकलने का रास्ता मिल रहा है, तेल के दाम गिरने लगते हैं.  

तेल की गिरावट में ट्रंप का रोल  

अमेरिकी मिड टर्म चुनाव में ट्रंप की हार के बाद बाजार को उम्मीद है कि युद्ध जल्द खत्म हो सकेगा. चूंकि संसद पर अब डेमोक्रेट्स का कंट्रोल होगा, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप युद्ध को ज्यादा लंबा नहीं खींच पाएंगे. खुद ट्रंप भी कह चुके हैं कि ईरान पर फिलहाल कोई बड़ा हमला करने का प्लान नहीं कर रहे हैं. इन खबरों से तेल के बाजार को शांत किया है. 
 

भारत में क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम होंगे

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर एकदम से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ने वाला है. कच्चे तेल के दाम में गिरावट से एकाएक पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हो जाता है. अगर ये गिरावट इसी तरह से बनी रही, तो तेल कंपनियों की लागत कम होती और आने वाले कुछ महीनों में तेल के दाम गिर सकते हैं.

क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और  डीजल ₹95.20 प्रति लीटर. 
मुंबई में पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल ₹107.76 प्रति लीटर, डीजल: ₹99.55 प्रति लीटर
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES