SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हैकर्स ने उड़ाए 6.3 बिलियन डॉलर, Binance का 95% रिकवरी का दावा; शुरू हुई विड्रॉल सर्विस

Binance ने 6.3 बिलियन डॉलर की क्रिप्टो करेंसी की हैकिंग के बाद 95% एसेट्स रिकवर कर लिये हैं और विड्रॉल एक बार फिर से शुरू हो गया है. बायनेन्स की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मिसिंग एसेट्स की भरपाई के लिए 90% एसेट्स पहले ही रिजर्व में रख लिये गए थे.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 01, 2026, 01:11 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 01:14 PM IST
Image Credit: (Reuters) चोरी हुए 6.3 बिलियन डॉलर में से 95% एसेट्स को रिकवर कर लिया गया है.
Join

यदि आपने भी क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट किया है तो पिछले 48 घंटे के दौरान क्रिप्टो मार्केट में जो कुछ हुआ, उसकी जानकारी तो आपको होगी ही. दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेन्स (Binance) पर हुए साइबर अटैक में हजारों करोड़ का नुकसान हुआ. हैकर्स ने एक झटके में 6.3 बिलियन डॉलर (करीब 50,000 करोड़ से ज्यादा) के डिजिटल एसेट्स पर हाथ साफ कर दिया. लेकिन अब बायनेन्स ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज दो दिन के अंदर चोरी गए एसेट्स का 95% हिस्सा रिकवर कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम के पीछे नॉर्थ कोरिया (North Korea) का नाम आ रहा है.

इतिहास की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी

दो दिन पहले की बात है जब क्रिप्टो इंडस्ट्री में जबरदस्त भूचाल आया. क्रिप्टो करेंसी को लेकर यह ऐसा अपडेट था जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा. हैकर्स ने दुनिया के सबसे सिक्यसोर माने जाने वाले क्रिप्टो एक्सचेंज बायनेन्स (Binance) के सिस्टम में सेंध लगा दी. हैकर्स ने 6.3 बिलियन डॉलर (करीब 50,000 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन, एथेरियम और अन्य क्रिप् टोकरेंसी को गायब कर दिया. इस घटना को क्रिप्टो हिस्ट्री की सबसे बड़ी डकैती बताया जा रहा है. इतने बड़े पैमाने पर फंड चोरी होने के बाद क्रिप्टो मार्केट में तहलका मच गया. इसके बाद बायनेन्स ने सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए सभी विड्रॉल को अस्थायी रूप से रोक दिया था.

95% एसेट्स हुए रिकवर

हैकिंग के बारे में जानकारी मिलते ही बायनेन्स की साइबर सिक्योरिटी टीम, ब्लॉकचेन इंटेलिजेंस फर्म और इंटरनेशनल एजेंसियों ने मोर्चा संभालते हुए शनिवार देर रात एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिये क्रिप्टो कम्युनिटी को बड़ी खुशखबरी दी. कंपनी की तरफ से बताया गया कि चोरी हुए 6.3 बिलियन डॉलर में से 95% एसेट्स को रिकवर कर लिया गया है. बायनेन्स की तरफ से ऐलान किया गया कि रविवार को विड्रॉल फिर से शुरू किया जा रहा है. शुरुआत में बिटकॉइन, एथेरियम, बायनेन्स कॉइन, सोलाना, एक्सआरपी और डॉगकॉइन बड़े और ज्यादा लिक्विड टोकन का विड्रॉल शुरू किया जा रहा है.

Blockchain Technology: बिना ताले की तिजोरी और बिना बैंक का पैसा, एक बार डेटा चढ़ गया तो भगवान भी नहीं बदल सकता

यूजर्स की पाई-पाई सिक्योर

क्रिप्टो मार्केट में किसी भी तरह की हैकिंग से सबसे ज्यादा नुकसान रिटेल इन्वेस्टर्स का ही होता है. लेकिन बायनेन्स की तरफ से कस्टमर्स का भरोसा बनाए रखने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने मिसिंग एसेट्स की भरपाई के लिए 90% एसेट्स पहले ही रिजर्व में रख लिये थे. बायनेन्स की तरफ से यह भी गारंटी दी गई कि हर प्रभावित यूजर को 100% फुल रिफंड दिया जाएगा. इसका सीधा सा मतलब यह हुआ कि किसी भी यूजर को नुकसान नहीं होगा. इस कारण 95% एसेट्स रिकवर होते ही बायनेन्स ने तुरंत विड्रॉल सर्विस को शुरू कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES