App

Bank Strike: सितंबर में 3 दिन की हड़ताल, 5 दिन तक लगातार बैंक बंद, SBI ने खाताधारकों को किया अलर्ट

Bank Strike: सितंबर के आखिरी हफ्ते में बैंक लगातार 5 दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं. बैंकों की हड़ताल को लेकर एसबीआई ने अपने खाताधारकों को पहले से तैयार करने के लिए कहा है.

Bank Strike: सितंबर में 3 दिन की हड़ताल, 5 दिन तक लगातार बैंक बंद,  SBI ने खाताधारकों को किया अलर्ट

Bank Strike in September: सितंबर के आखिरी हफ्ते में बैंकों की लंबी हड़ताल होने वाली है. लगातार 5 दिन बैंक बंद रह सकते हैं.  बैंक यूनियन ने देशव्यापी हड़ताल का आवाहन किया है. देशभर के सरकारी, ग्रामीण बैंक बंद रह सकते हैं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस हड़ताल को लेकर ग्राहकों सको पहले से अलर्ट किया है.  

3 दिन की बैंक हड़ताल  

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने 5-डे वर्किंग समेत तमाम मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल बुलाई है. बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर बैंक यूनियन और गृह मंत्रालय के सचिव के बीच बैठक होने वाली है. सोमवार, 21 सितंबर को सार्वजनिक बैंकों, आरआरबी, नाबार्ड के शीर्ष प्रबंधन के बीच मीटिंग महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. अगर बैंक यूनियन और सरकार के बीच सहमति नहीं बनी, तो 28 से 30 सितंबर के बीच बैंकों की देशव्यापी हड़ताल तय है.  

3 दिन की हड़ताल, 5 दिन बंद रहेंगे बैंक  

बैंक यूनियन ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है. हालांकि बैंकों का कामकाज लगातार 5 दिन तक ठप रहेगा. 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं. यानी बैंकिंग सर्विस 26 से 30 सितंबर लगातार 5 दिन के लिए बंद रहने वाला है.  

26 सितंबर- चौथे शनिवार को बैंक बंद  
27 सितंबर- रविवार की छुट्टी  
28 सितंबर-बैंक हड़ताल
29 सितंबर-बैंक हड़ताल
30 सितंबर-बैंक हड़ताल  

बैंक कर्मचारियों की क्या डिमांड है ?  

बैंक कर्मचारियों की ओर से लंबे वक्त से 5 डे वर्किंग की डिमांड रखी जा रही है. इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) की रजामंदी के बावजूद अब तक इसपर फैसला नहीं हो सका है. कर्मचारियों की मांग हैं कि सप्ताह में सभी शनिवार और रविवार की छुट्टी को लागू किया जाए.  

  • पेंशन अपडेशन और इसमें सुधार की मांग  
  • बैंकों में खाली पड़े पदों पर नई नियुक्ति की मांग  
  • सीनियर अफसरों के लिए लाई गई परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में सुधार


बैंक हड़ताल पर कौन-कौन सी सेवा रहेगी बाधित  

SBI ने सोशल मीडिया पोस्ट, SMS और ईमेल भेजकर अपने खाताधारकों को हड़ताल के लिए पहले से अलर्ट किया है, ताकि वो अपनी जरूरत के हिसाब पहले से कैश या जरूरी काम को निपटा सकें.  बैंक शाखाएं बंद रहने पर कैश निकासी , चेक क्लियरेंस आदि में दिक्कत हो सकती है. हड़ताल के दौरान खाताधारक कैश की जरूरत एटीएम और ऑटोमेटिड डिपॉजिट एंड विड्रॉल मशीन यानी ADWMs से पूरा कर सकते हैं.बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा, ऐसे में किसी को पैसा भेजने के लिए ब्रांच जाने के बजाए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करें. फंड ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई के जरिए डिजिटल ट्रांजैक्शन करें.  

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो