SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Bank Holiday: दिवाली खत्म, फिर आज बैंक क्यों बंद, भाईदूज पर बैंकों में रहेगी छुट्टी? पूरी लिस्ट देखिए

Bank Holiday: दीवाली पर बैंक बंद थे, रविवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी थी. आज सोमवार को बैंक खुले है या नहीं, इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 09, 2026, 12:11 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 12:12 PM IST
Image Credit: BANK HOLIDAY
Join

Bank Holiday: दीवाली पर बैंक बंद थे, रविवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी थी. आज सोमवार को बैंक खुले है या नहीं, इसे लेकर लोगों में कंफ्यूजन है.

दीवाली खत्म, आज बैंक खुले या बंद ?  

रिजर्व बैकं ऑफ इंडिया के हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आज कई शहरों में सोमवार, 9 नवंबर को बैंक बंद हैं. दिवाली/लक्ष्मी पूजा/ गोवर्धन पूजा /विश्वकर्मा दिवस के मौके पर देश के कई शहरों में बैंकों की छुट्टी है.  

अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, शिलॉग में आज बैंक बंद हैं. इन शहरों के अलावा देश के बाकी हिस्सों में बैंक में कामकाज हो रहा है.  

क्या भाईदूज पर बैंक खुलेंगे ?  

10 नवंबर को  बाली प्रतिपर्दा, दिपावली, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा, विक्रम संवत के चलते देश के कई हिस्सों में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. 10 नवंबर को  मुंबई, नागपुर, गंगटोक, देहरादून, बेंगलुरु, बालापुर, अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.  

11 नवंबर तो भाईदूज के मौके पर गंगटोक,  इंफाल, कोलकाता, लखनऊ, शिमला को छोड़कर देश के बड़े शहरों में बैंक खुले रहेंगे. यानी अगर आप दिल्ली, पटना,मुंबई, चेन्नई जैसे शहरों में रहते हैं, तो भाईजूद के दिन बैंक से जुड़ा अपना काम निपटा सकते हैं.

बैंक बंद पर चालू रहेंगे ये काम

त्योहारों के चलते बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है, लेकिन बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, डिजिटल सर्विस, एटीएम सर्विस जारी रहेगी. आप आराम से एटीएम से कैश निकाल सकेंगे. मोबाइल बैंकिंग, नेटबैंकिंग के जरिए पैसों का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.  

नवंबर के महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES