क्या बिकने जा रहा है बंधन बैंक? फर्स्ट अबू धाबी बैंक के साथ डील की खबरों पर आया बड़ा अपडेट
बंधन बैंक ने फर्स्ट अबू धाबी बैंक के साथ एक्विजिशन से जुड़ी बातचीत की खबरों को गलत बताया है और एक न्यूज रिपोर्ट में इसके जिक्र को असल में 'गलत' बताया है. बैंक ने कहा कि वो ऐसी किसी भी बातचीत या प्रपोजल में शामिल नहीं था.
Indian Banking : बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने अधिग्रहण को लेकर चल रही खबरों पर बड़ा अपडेट दिया है. बंधन बैंक ने फर्स्ट अबू धाबी बैंक के साथ अधिग्रहण (एक्विजिशन) को लेकर चल रही बातचीत की खबरों का खंडन किया गया. बैंक ने एक समाचार रिपोर्ट में किए गए इस दावे को तथ्यात्मक रूप से 'गलत' बताया है.
बैंक ने कहा कि वह ऐसी किसी भी बातचीत या प्रस्ताव में शामिल नहीं है. बंधन बैंक ने कहा है कि बंधन बैंक और फर्स्ट अबू धाबी बैंक के बीच अधिग्रहण से जुड़ी किसी भी बातचीत या प्रस्ताव के बारे में लगाई जा रही अटकलों का पूरी तरह से खंडन करता है.
सबसे बड़ा माइक्रोफाइनेंस लोन पोर्टफोलियो
2001 में एक माइक्रोफाइनेंस लेंडर्स के रूप में शुरुआत करने वाला बंधन बैंक, अगस्त 2015 में प्राइवेट सेक्टर का बैंक बन गया. भारत में इसके पास सबसे बड़े माइक्रोफाइनेंस लोन पोर्टफोलियो में से एक है. 30 जून तक ये 35,000 करोड़ रुपये था. बैंक का कुल लोन पोर्टफोलियो 1.56 लाख करोड़ रुपये है, जबकि कुल जमा राशि 1.65 लाख करोड़ रुपये है. 30 जून तक, बंधन बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 18.2% और कॉमन टियर 1 रेशियो 17.5% था. बैंक की 1,988 शाखाएं हैं और इसके कुल ग्राहकों की संख्या 3.18 करोड़ (31.8 मिलियन) है.
जून तिमाही के नतीजे घोषित करते समय बैंक ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने 'रिटर्न ऑन एसेट्स' (RoA) के अनुमान को घटा दिया था. इसके चलते बैंक के शेयरों में 15% की भारी गिरावट आई और वे 177.50 रुपये पर आ गए.
ये भी पढ़ें : SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
बैंक का मार्केट कैप 25,351.40 करोड़ रुपये
मार्च 2020 में कोविड-19 के कारण बाजार में आई गिरावट के बाद से ये एक दिन के कारोबार में देखी गई सबसे बड़ी गिरावट थी. सोमवार को, बैंक के शेयर 157 रुपये पर बंद हुए थे. इस साल अब तक इसमें 13.32% की तेजी आई है और बैंक का मार्केट कैप 25,351.40 करोड़ रुपये है.
इसके अलावा, बंधन बैंक ने FY27 के लिए लोन ग्रोथ गाइडेंस को पहले बताए गए 14-15% की रेंज के निचले स्तर पर कर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ऊर्जा की बढ़ती लागत, सप्लाई चेन में रुकावट और अनिश्चित मानसून के कारण एसेट क्वालिटी से जुड़े जोखिम बढ़ गए हैं. इससे मार्केट में सुस्ती आ सकती है.
क्रेडिट कॉस्ट का गाइडेंस 1.6-1.8% पर बरकरार
JP मॉर्गन के एनालिस्ट अनुज सिंगला और हर्ष वर्धन मोदी ने कहा, 'बंधन बैंक ने स्पष्ट किया कि ग्रोथ में ये कटौती पहले से एहतियात के तौर पर की गई है. असल में एसेट क्वालिटी के रुझान अभी भी ठीक हैं. नए और पुराने दोनों तरह के लोन पोर्टफोलियो में 'डेलिंक्वेंसी' (समय पर भुगतान न होने) के रुझानों में सुधार हो रहा है. साथ ही, क्रेडिट कॉस्ट का गाइडेंस भी 1.6-1.8% पर बरकरार रखा गया है. उन्होंने कहा, 'गाइडेंस में कटौती ही मुख्य चर्चा का विषय थी.'
बंधन टेक्नोलॉजीज ने हाल ही में अबू धाबी में एक ऑफिस खोला है. इसके अलावा, सितंबर 2026 में उन्होंने अबू धाबी में KMK ग्रुप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी भी की है. KMK ग्रुप, खालिद अल हामेद ग्रुप की एक सब्सिडियरी कंपनी है.