SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Apple-Google सर्विसेज ठप! App Store, Gmail और Google Search में आई दिक्कत, यूजर्स परेशान

तकनीकी खराबी के कारण Apple (iCloud, App Store, Apple Pay) और Google (Gmail, Search) की प्रमुख सर्विस बाधित रहीं. इससे दुनिया भर के यूजर्स को लॉगिन और ऑनलाइन पेमेंट में काफी परेशानी हुई है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 18, 2026, 00:24 IST | Updated: Nov 18, 2026, 00:36 IST
Image Credit: कई यूजर्स ने कनेक्शन एरर, अकाउंट में साइन-इन नहीं होने और सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की | AI
Join

Apple-Google Outage : Apple और Google के यूजर्स को कई प्रमुख डिजिटल सर्विस का इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है. iCloud, App Store और Wallet जैसी Apple की सेवाओं के साथ-साथ Gmail और Google Search में भी तकनीकी दिक्कतें सामने आईं. कई यूजर्स ने कनेक्शन एरर, अकाउंट में साइन-इन नहीं होने और सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी की शिकायत की.

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, सर्विस में गड़बड़ी की शिकायतें अमेरिका के समय के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) बढ़ने लगीं. अगले एक घंटे के भीतर शिकायतों की संख्या बढ़कर करीब 1,500 से 2,000 तक पहुंच गई.

यूजर्स को लॉगिन और पेमेंट में परेशानी

Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, iCloud और Apple Pay सबसे ज्यादा प्रभावित सेवाओं में शामिल रहे. इसके बाद Gmail, Google Search और App Store को लेकर भी शिकायतें सामने आईं.

यूजर्स ने लॉगिन करने, मैसेज भेजने, ईमेल एक्सेस करने, ऑनलाइन पेमेंट और फंड ट्रांसफर करने में दिक्कत आने की बात कही. कई लोगों को अपने अकाउंट में साइन-इन करने और सेवाओं का इस्तेमाल करने में परेशानी हुई.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बताई समस्या

यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी परेशानियां साझा कीं. कुछ लोगों ने Apple Pay के काम नहीं करने की शिकायत की, जबकि कई यूजर्स ने Apple iCloud और Apple Account Verification में साइन-इन से जुड़ी समस्याएं बताईं.

इससे पहले भी डिजिटल सेवाओं में तकनीकी खराबी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसी सप्ताह की शुरुआत में JPMorgan Chase में तकनीकी गड़बड़ी के बाद बैंकिंग ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाओं और ट्रांजैक्शन में देरी का सामना करना पड़ा था। इसका असर दूसरे बैंकों की सेवाओं पर भी पड़ा था.

वहीं, पिछले सप्ताह Microsoft की बड़ी तकनीकी खराबी के कारण Outlook की ईमेल सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्भर यूजर्स की परेशानियां बढ़ा दी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES