)
Air India Student Offer: फेस्टिव सीजन खासकर दिवाली और छठ के मौके पर अक्सर ट्रेन और फ्लाइट के टिकट को लेकर मारामारी रहती है. हर बार की तरह इस बार भी फ्लाइट टिकट के दाम में बड़ा उछाल देखा जा रहा है. एयर टिकट के दाम में सबसे ज्यादा उछाल दिल्ली-मुंबई, मुंबई-कोलकाता और दिल्ली-पटना जैसे रूट पर देखा जा रहा है. किराये में बढ़ोतरी होने से लोगों की जेब पर भारी असर पड़ रहा है. लेकिन इस बीच एयर इंडिया (Air India) पढ़ाई के लिए घर से दूर रहने वाले छात्रों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत छात्रों को डोमेस्टिक फ्लाइट पर सीधे 10% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
एयर इंडिया की तरफ से यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियर के लिए पेश किया गया है. इस ऑफर के तहत आप चाहे कॉलेज के नए सेशन के लिए जा रहे हों या सेमेस्टर ब्रेक में अपने घर जा रहे हो, इसमें आपको 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है. आइए जानते हैं कि आपको इस ऑफर का फायदा कैसे मिलेगा?
एयर इंडिया की तरफ से यह पहल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों के सफर को आसान और सस्ता बनाने के लिए की जा रही है. ऑफर के तहत यदि आप स्टूडेंट हैं तो 20 अक्टूबर 2026 तक की जाने वाली फ्लाइट बुकिंग के बेस फेयर पर फ्लैट 10% की छूट मिलेगी. लिमिटेड टाइम के लिए पेश किया जाने वाला यह ऑफर
एयर इंडिया के सालभर चलने वाले स्टूडेंट प्रोग्राम का हिस्सा है. इसके तहत छात्रों को तमाम तरह की सुविधाएं दी जाती हैं.
स्पेशल डिस्काउंट का फायदा उठाने के लिए छात्रों की आयु यात्रा की तारीख पर कम से कम 12 वर्ष होनी चाहिए. छात्र किसी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड, यूनिवर्सिटी या कॉलेज में कम से कम एक साल के फुल-टाइम कोर्स में नामांकित होने चाहिए. बुकिंग के समय एयरपोर्ट पर चेक-इन के दौरान छात्रों को अपना वैध स्टूडेंट आईडी कार्ड, संस्थान का एक्सेप्टेंस लेटर या वैलिड स्टूडेंट वीजा दिखाना अनिवार्य होगा.
यदि स्टूडेंट एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप के माध्मय से सीधे बुकिंग करते हैं तो उन्हें एक्स्ट्रा बचत करने का मौका मिल सकता है. ऐप या वेबसाइट से लॉगइन करके बुकिंग करने पर कन्वीनियंस फीस में 50% की भारी छूट दी जाती है. इसके अलावा यदि डोमेस्टिक बुकिंग का पेमेंट यूपीआई के जरिये किया जाता है तो यात्री यूपीआई प्रोमो कोड का यूज करके प्रति यात्री 1000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं.
यह सीमित समय का 10% डिस्काउंट भले ही 20 अक्टूबर 2026 तक के लिए हो, लेकिन एयर इंडिया का रेगुलर स्टूडेंट प्रोग्राम पूरे साल कई शानदार फायदे देता रहता है. इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10% तक की छूट, 10 किलोग्राम का अतिरिक्त बैगेज अलाउंस और एक बार मुफ्त में डेट चेंज करने की सुविधा मिलती है. यह अतिरिक्त बैगेज छात्रों को हॉस्टल और घर के बीच सामान लाने-ले जाने में बहुत मदद करता है.
घरेलू उड़ान में डिस्काउंट पर यात्रा करने के लिए आपको नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है-
टिकट होने के बाद आपको चेक-इन वेरिफिकेशन के समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि अपने साथ सही डॉक्यूमेंट लेकर जाएं. इनमें छात्र का आईडी कार्ड, एजुकेशन इंस्टीट्यूट से मिला एक्सेप्टेंस लेटर या स्टूडेंट वीजा हो. जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने पर रिकवरी की रकम और लागू टैक्स वसूल किये जा सकते हैं.
देश के अलग-अलग यूनिवर्सिटी कैम्पस से लेकर नार्थ अमेरिका, यूरोप, यूके, मिडिल ईस्ट, एशिया और ऑस्ट्रेलिया तक पढ़ाई के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स के लिए एयर इंडिया का नेटवर्क बहुत मजबूत है. एयर इंडिया की पहल छात्रों के सफर के खर्च को कम करने में फायदेमंद साबित हो रही है. लिमिटेड टाइम पीरियड वाला यह ऑफर छात्रों के लिए पढ़ाई और छुट्टियों के बीच सफर करने का बेहतरीन और किफायती जरिया बन गया है.