SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कर्नाटक ​के विधान सौंधा को बम से उड़ाने का AI वीडियो पोस्ट किया, बिहार का युवक हिरासत में

बेंगलुरु में बिहार के युवक हजरत अली पर AI की मदद से विधान सौधा में बम धमाके का फर्जी वीडियो बनाने और इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का आरोप है. पुलिस ने डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपी तक पहुंचकर उसे हिरासत में लिया है.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 22, 2026, 02:56 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 03:08 PM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से घंटों का काम सेकेंडों में हो जा रहा है. काम आसान करने के लिए यह एक बेहतर टूल है, लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल गलत कामों को अंजाम देने में भी कर रहे हैं. अब बिहार के ही एक युवक को लीजिए. उसने AI का गलत इस्तेमाल किया और वह उसे महंगा पड़ गया. इसके बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. बिहार का यह लड़का बेंगलुरू में मजदूरी करता है. उन्होंने AI का प्रयोग करके एक वीडियो बनाया. उस वीडियो में उसने दिखाया है कि विधान सौधा (विधानसभा) को उड़ा दिया है. वीडियो को उसने इस तरह से एडिट किया है, जैसे लग रहा है कि विधान सौधा के अंदर कोई धमाका हुआ है. यह वीडियो 'Jnx king Hg' नाम के एक अकाउंट पर अपलोड किया गया था.

आरोपी बिहार का रहने वाला है

आरोपी की पहचान हजरत अली के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला है. यह युवक पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरू में रहकर एक पाइप दुकान में काम करता था. उसने AI से एक वीडियो बनाकर मंगलवार को 'Jnx king Hg' के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया. साथ ही, उसने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि विधान सौधा को बम से उड़ाया गया. इस घटना को सबसे पहले 'जी कन्नड़ न्यूज' ने दिखाया.

ये भी पढ़ें: बिहार में गोलीबारी की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, नालंदा में ट्रक चालक की हत्या, वहीं समस्तीपुर में भी युवक को लगी गोली
 

IP के जरिए पुलिस ने युवक तक पहुंचा

यह घटना जब विधान सौधा पुलिस के संज्ञान में आया तो वहां की पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है. उसके बाद इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) लॉग और अन्य डिजिटल फुटप्रिंट्स की मदद से उस अकाउंट का पता लगाना शुरू किया. उस अकाउंट के इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिए पुलिस ने उस युवक तक पहुंच गए.

इस तरह के वीडियो का क्या है मतलब?

वहीं युवक के इस वीडियो को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है कि दशहरा के दौरान इस तरह का वीडियो अपलोड करने के पीछे उस युवक का क्या मकसद था. क्या वह युवक इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके खुद को एक आतंकवादी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा था? फिलहाल युवक पुलिस के हिरासत में है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर इस वीडियो के पीछे का मकसद क्या था?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES