SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुजफ्फरपुर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा, 500 के जाली नोट के साथ युवक गिरफ्तार, नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन की जांच

मुजफ्फरपुर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने 500 के जाली नोटों के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन होने की बात भी सामने आ रही है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 12, 2026, 06:57 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 07:33 AM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में नकली नोटों का बड़ा खुलासा (जी मीडिया)
Join

मुजफ्फरपुर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है और एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर जोड़ाकांही गांव में हुई, जहां उक्त व्यक्ति के पास से नकली नोट बरामद किए गए. उसके पास से 500 रुपये के 28 जाली नोट बरामद किए गए हैं. जिसकी कुल कीमत 14 हजार रुपये है. जाली नोट के साथ गिरफ्तार युवक साहेबगंज थाना क्षेत्र के मुशहरी का निवासी है. जाली नोट के साथ गिरफ्तार युवक करीब 20 हजार रुपये के जाली नोट लेकर आया था.जिसमे छह हजार रुपये बाजार में खपा चुका था, जबकि शेष 14 हजार रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए.

नेपाल और बांग्लादेश कनेक्शन होने की संभावना

जाली नोटों के साथ पकड़े गए व्यक्ति के नेपाल और बांग्लादेश कनेक्शन की बात भी सामने आ रही है. पूरे नेटवर्क की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. पकड़े गए व्यक्ति से शुरुआती पूछताछ से संकेत मिलता है कि जाली नोट नेपाल और बांग्लादेश से आ रहे थे, जिसमें कई अन्य लोग भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि इस पूरे काम के पीछे एक संगठित गिरोह है. 

पुलिस फिलहाल इन सभी जानकारियों की पुष्टि कर रही है. वे उन लोगों की पहचान करने में भी जुटे हैं, जिनके जरिए स्थानीय बाजार में जाली नोट खपाए जा रहे थे. इस संगठित गिरोह ने अपना नेटवर्क अन्य राज्यों तक भी फैला रखा है और पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है. तकनीकी जांच के जरिए, पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क के दायरे और जाली नोटों की सप्लाई चेन का पूरा पता लगाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.

मामले की जांच के लिए SIT का गठन

इस पूरे मामले के संबंध में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हुस्सेपुर जोड़ाकांही गांव का एक व्यक्ति नकली नोटों का इस्तेमाल कर रहा है और उन्हें स्थानीय लोगों को दे रहा है. इस सूचना की जांच के बाद, सरैया के एसडीपीओ के नेतृत्व में साहेबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से नकली नोट बरामद हुए. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सरैया के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है. यह टीम पूरे नेटवर्क की जांच करेगी, आवश्यक कार्रवाई करेगी और इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ेगी. फिलहाल, पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

रिपोर्ट: मणितोष कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES