SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में सवाल पूछने वाला संतोष कौन? छपरा कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस

बिहार की राजधानी पटना में 25 अक्टूबर दिन रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सभा को संबोधित किया. इस सभा में उनसे एक युवक ने पीएम मोदी को लेकर सवाल पूछ लिया, जिसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय भड़क गए और पीएम मोदी पर अपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया.

Edited By Shailendra
Published: Oct 26, 2026, 03:24 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 03:45 PM IST
Image Credit: सभा में सवाल उठाने वाले संतोष का पूरा नाम संतोष कुमार सिंह (Photo-AI)
Join

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में छपरा के संतोष नामक एक कार्यकर्ता की ओर से उठाया गया सवाल मीडिया की सुर्खियों में है. मगर, सवाल पूछने वाले संतोष की पहचान को लेकर अब छपरा कांग्रेस में ही सस्पेंस बना हुआ है. हैरानी की बात यह है कि छपरा के कांग्रेस कार्यकर्ता भी संतोष के बारे में स्पष्ट जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं. लगातार कांग्रेस के नेताओं से संतोष की पहचान और उसके ठिकाने को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ बताने को तैयार नहीं है.

सवाल उठाने वाले संतोष का पूरा नाम संतोष कुमार सिंह

हमारे सूत्रों के मुताबिक, सभा में सवाल उठाने वाले संतोष का पूरा नाम संतोष कुमार सिंह है और वह छपरा का रहने वाला बताया जा रहा है. हालांकि, संतोष कुमार सिंह कहां रहता है? उसका घर कहां है? और वह कांग्रेस संगठन से किस स्तर पर जुड़ा हुआ है? इन सवालों का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है.

छपरा कांग्रेस के नेताओं की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस

सबसे बड़ा सवाल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शंकर चौधरी की चुप्पी को लेकर उठ रहा है. लगातार उनसे संपर्क कर संतोष कुमार सिंह के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन लगभग छह घंटे तक जिला अध्यक्ष की ओर से मीडिया को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.

क्या वह वास्तव में छपरा का कांग्रेस कार्यकर्ता है?

आखिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में सवाल पूछने वाला संतोष कौन है? क्या वह वास्तव में छपरा का कांग्रेस कार्यकर्ता है? और अगर कांग्रेस संगठन को उसके बारे में जानकारी है, तो फिर उसकी पहचान और ठिकाने को लेकर इतनी चुप्पी क्यों? फिलहाल, संतोष कुमार सिंह की पहचान को लेकर सस्पेंस बरकरार है. साथ ही और उसके ठिकाने को जानने के लिए लोग में उत्सुक है.

क्या कहा था मल्लिकार्जुन खड़गे ने जानिए

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 25 अक्टूबर दिन रविवार पटना में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा था. इस दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उनसे सवाल पूछ लिया और बोला कि मोदी जेल नहीं जाएंगे. इस पर खड़गे भड़क गए और पीएम मोदी पर अशब्दों का प्रयोग किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी क्या, उसका बाप भी जेल जाएगा.

रिपोर्ट : राकेश कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: PM मोदी पर खड़गे के विवादित बयान से भड़का NDA, जेपी नड्डा से चिराग पासवान तक ने किया तीखा पलटवार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES