भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /PM मोदी पर खड़गे के विवादित बयान से भड़का NDA, जेपी नड्डा से चिराग पासवान तक ने किया तीखा पलटवार

PM मोदी पर खड़गे के विवादित बयान से भड़का NDA, जेपी नड्डा से चिराग पासवान तक ने किया तीखा पलटवार

राजधानी पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और चिराग पासवान ने बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.

Edited ByRupak Kumar
Published: Oct 25, 2026, 08:44 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 08:55 PM IST
joinshare
PM मोदी पर खड़गे के विवादित बयान से भड़का NDA, जेपी नड्डा से चिराग पासवान तक ने किया तीखा पलटवार
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

8 साल पुराने मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला

3

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

4

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

5

शेयर बाजार के निवेशकों की होगी चांदी! 3 सरकारी कंपनियां होंगी लिस्ट; क्या है सरकार का पूरा प्लान?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित तौर पर अपशब्द कहने के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान और पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खड़गे की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की जितनी कड़ी निंदा की जाए, कम है. उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार से हताश कांग्रेस अपनी राजनीतिक खुन्नस प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार पर अनर्गल टिप्पणियों के माध्यम से निकाल रही है. मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के अटूट विश्वास से उपजी विपक्ष की बौखलाहट अब उसकी भाषा और व्यवहार में स्पष्ट दिखाई दे रही है.

गिरती साख और बढ़ती हताशा को दर्शाती है

नड्डा ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के जनादेश से चुने गए प्रधानमंत्री और उनके परिवार के प्रति ऐसी अमर्यादित बयानबाजी राजनीतिक संस्कारों की कमी दर्शाती है और देश की जनता का भी अपमान है. लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध करना चाहिए, लेकिन मर्यादाओं का उल्लंघन नहीं होना चाहिए. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कांग्रेस की नफरत जगजाहिर है. खड़गे की टिप्पणी कांग्रेस की गिरती साख और बढ़ती हताशा को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि जिस पद पर बैठे व्यक्ति से लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक शालीनता बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है, वहां से ऐसी भाषा का इस्तेमाल दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रधान ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री का विरोध करने के लिए मुद्दे और तर्क समाप्त हो चुके हैं? उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कांग्रेस की कुंठा से बड़ा है और जनादेश का अपमान करके जनसमर्थन हासिल नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: 'मोदी नहीं हटेगा' भाषण के बीच शख्स के टोकने पर भड़के मल्लिकार्जुन खड़गे, PM और RSS पर किया तीखा प्रहार

कांग्रेस को उनसे इस्तीफा लेगी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस टिप्पणी से उनका मन व्यथित है. मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता से मर्यादित भाषा के इस्तेमाल की अपेक्षा थी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में ऐसी अमर्यादित भाषा भारतीय सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, जीवन मूल्यों और शालीनता के खिलाफ है. शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखला गई है और अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है. उन्होंने सोनिया गांधी से सवाल किया कि क्या खड़गे ने गांधी परिवार के इशारे पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया? यदि ऐसा नहीं है, तो कांग्रेस को उनसे इस्तीफा लेगी? चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं और उनका तथा उनके परिवार का अपमान देश सहन नहीं करेगा. उन्होंने कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की गरिमा के अनुरूप भाषा इस्तेमाल करने को लेकर जवाब मांगा.

राजनीतिक भाषा और आचरण पर उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सभ्यता की जननी है. ऐसे में बिहार की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और पद की गरिमा का सम्मान बनाए रखना जरूरी है. चिराग पासवान के मुताबिक, राजनीतिक विरोध तथ्यों और तर्कों पर आधारित होना चाहिए, न कि व्यक्तिगत टिप्पणियों पर. इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की राजनीतिक भाषा और आचरण पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति जताते समय शालीनता बनाए रखना आवश्यक है.

इनपुट: आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bihar Politics