SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार MLC चुनाव के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानें पटना से दरभंगा तक IMD का ताजा अपडेट

बिहार में आज 8 सीटों पर MLC चुनाव के लिए मतदान होना है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी महसूस हो सकती है. जानें पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण समेत बिहार में आज का मौसम का कैसा रहेगा.

Written By Rupak Kumar
Published: Oct 23, 2026, 07:45 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 07:55 AM IST
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)
Join

आज बिहार की 8 सीटों पर  MLC चुनाव के लिए मतदान होने वाला है.  इस मतदान को लेकर सबकी नजर मौसम पर टिकी हुई है. ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या ठंड का असर देखने को मिलेगा या फिर सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी का एहसास होगा? खासकर राजधानी पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण क्षेत्र में मौसम को लेकर लोगों की नजर बनी हुई है, क्योंकि आज इन क्षेत्रों में मतदान होने वाला है. आइए जानते हैं कि MLC चुनाव के दिन बिहार में मौसम कैसा रहने वाला है?

बिहार में सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास

बिहार के सभी जिलों में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, सुबह और शाम के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का लगेगा. आज बिहार में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान साफ रहने के साथ बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

28 अक्टूबर को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल बिहार में कोई मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है. हालांकि, 22 से 27 अक्टूबर के बीच बिहार के लगभग सारे जिलों में बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं दी गई है. वहीं, 28 अक्टूबर को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार MLC चुनाव के वोटिंग दौरान बारिश को लेकर कोई आशंका फिलहाल नहीं जताई गई है.

पटना में 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

वहीं, राजधानी पटना में आज आसमान साफ रहने और दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होने का अनुमान है. पटना का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. दरभंगा, तिरहुत और सारण क्षेत्र में भी मौसम की स्थिति पर लोगों की नजर बनी हुई है. कुल मिलाकर, बिहार में MLC चुनाव के वोटिंग के दिन मौसम शुष्क रहने और बारिश की संभावना नहीं होने का अनुमान है. सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी होने की संभावाना है.

ये भी पढ़ें: पलामू, लातेहार और रांची समेत कई जिलों में गिरा रात का पारा, झारखंड के इन जिलों में महसूस होने लगी है ठंड

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES