SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में वाटर मेट्रो सेवा का शुभारंभ, गंगा में दौड़ी इलेक्ट्रिक बोट MV गोमधर, सीएम और नितिन नवीन ने किया 13 छठ घाटों निरीक्षण

पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो सेवा का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ छठ घाटों का भी निरीक्षण किया.

Edited By Shailendra
Published: Nov 10, 2026, 05:25 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:38 PM IST
Image Credit: पटना में वाटर मेट्रो सेवा का शुभारंभ (Z News)
Join

बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 नवंबर मंगलवार को इस सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद रहे. शुरुआती दौर में वाटर मेट्रो दीघा घाट से कंगन घाट के बीच करीब 12 किलोमीटर के रूट पर चलेगी. इस दौरान दीघा घाट, गांधी घाट, गायघाट और कंगन घाट पर ठहराव होगा.

इस वाटर मेट्रो में एक बार में करीब 100 यात्री सफर कर सकेंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए पूरा केबिन एयर कंडीशंड बनाया गया है. इसके अलावा मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. सुरक्षा के लिहाज से पूरे केबिन में सीसीटीवी कैमरे, लाइफ जैकेट और ऑटोमैटिक लोकेशन सिस्टम लगाए गए हैं.

खास बात यह है कि वाटर मेट्रो पूरी तरह इलेक्ट्रिक बोट है, जिसका नाम एमवी गोमधर है. इसे सुपर चार्जर की मदद से महज 10 से 15 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. इस सेवा की शुरुआत के साथ ही कोच्चि के बाद पटना देश का दूसरा शहर बन गया है, जहां वाटर मेट्रो का संचालन शुरू हुआ है. इससे गंगा के रास्ते आवागमन के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

सीएम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, 13 घाटों को बताया संवेदनशील

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना में गंगा किनारे बने घाटों की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे. उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे. तीनों नेता नासरीगंज घाट से नाव पर सवार होकर गायघाट तक पहुंचे और गंगा किनारे बने छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, पहुंच पथ और छठ व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखा गया.

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में कुल 103 छठ घाटों में से अधिकांश घाट पूरी तरह सुरक्षित हैं, जबकि 13 घाट ऐसे हैं जहां किसी तरह की कठिनाई या खतरे की आशंका है. इन सभी संवेदनशील घाटों को चिह्नित कर लिया गया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, नगर निगम की महापौर सीता साहू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने देशभर के लोगों से बिहार आकर छठ महापर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि छठ बिहार का अपना पर्व है. इस पर्व में डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य देकर प्रणाम किया जाता है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान गंगा में SDRF और NDRF की टीमें भी सुरक्षा के मद्देनजर तैनात रही.

रिपोर्ट: शिवम राज

यह भी पढ़ें: बिहार का पहला 200 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, पटना नगर निगम ने रचा इतिहास

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES