SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत

वैशाली में एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खा लिया, जिसमें से तीन की मौत हो गई. एक बच्ची गंभीर है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव की है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 13, 2026, 09:23 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 09:31 AM IST
Image Credit: वैशाली में एक परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर (जी मीडिया)
Join

वैशाली जिले से एक बेहद ही दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया. इस हृदय विदारक घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद से ही गांव में मातम पसर गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

जमीन बेचने का परिवार कर रहा था विरोध

मिली जानकारी के अनुसार, घर श्यामनंदन सिंह का है, जिनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है. उनके परिवार में उनका इकलौता बेटा राहुल अपनी पुश्तैनी जमीन को लगातार बेच रहा था, जिसका परिवार के सभी सदस्य कड़ा विरोध कर रहे थे. बताया जा रहा है कि राहुल ने एक और जमीन बेची थी, जिसकी जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी सीमा ने रजिस्ट्री ऑफिस से नकल निकलवाई. इसके बाद सीमा ने राहुल से इस बारे में पूछताछ की और जमीन बेचने का विरोध किया.

परिवार के चार सदस्यों ने खा लिया जहर

इस बात से नाराज होकर राहुल ने अपनी मां और पत्नी के साथ मारपीट की और घर छोड़कर फरार हो गया. इस पूरे पारिवारिक कलह और तनाव के चलते बीती रात राहुल की मां और उसकी पत्नी ने खुद भी जहर खा लिया और साथ ही बच्चों को भी जहर खिला दिया. इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों की पहचान 55 वर्षीय निर्मला देवी (सास), 35 वर्षीय सीमा देवी (पत्नी) और 12 वर्षीय मुन्ना कुमार (पोता) के रूप में हुई है, जबकि 15 साल की ऋषिका की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर गोरौल थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी. वहीं, एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह, वैशाली

यह भी पढ़ें: दरभंगा में ASI रणधीर कुमार को अपनी ही अवैध पिस्टल से लगी थी गोली, झूठ साबित हुई कहानी... 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES