SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत

बेगूसराय में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जिले में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे को कुचल दिया, जिसकी वजह से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में गम का माहौल व्यप्त हो गया है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही हैं.

Edited By Shailendra
Published: Oct 20, 2026, 05:04 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 05:20 PM IST
Image Credit: बेगूसराय में थार ने बाइक सवार महिला, पुरुष और बच्चे को कुचला (Z News)
Join

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. इस भीषण सड़क हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के हीरा टोल के पास की है. बताया जा रहा है कि महिला, पुरुष और बच्चा एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुर्गा पूजा का मेला देखने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान तेज रफ्तार थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार तीनों को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद महिला का शव उछलकर दूसरे के घर पर जा गिरा. वहीं, दुर्घटना में मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची

इस दर्दनाक हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. फिलहाल, पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो लोगों को मौत

गोपालगंज में सड़क हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क निर्माण की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

20 अक्टूबर, 2026 दिन मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के बंजारी बाईपास पर टैंकर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र निवासी शैलेश राय और हर्षित ठाकुर के रूप में हुई है.

स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि एनएच-27 से बंजारी बाईपास निकलता है, जहां छह दिशाओं से गाड़ियां आती हैं. वहां बीच का डिवाइडर हटा दिया गया है, जिस कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. आज भी एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी और चालक भाग निकला.

बेगूसराय से जितेंद्र चौधरी और गोपालगंज से मदेश तिवारी की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें: नवादा और मनेर दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदली, भीषण सड़क हादसों में बच्ची समेत 4 की मौत, 12 घायल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES