'जब लोग दुनिया में नहीं रहते, तब नाम पर बनती हैं मूर्तियां और पुल', नीतीश सेतु पर तेजस्वी यादव का तंज
राजद नेता तेजस्वी यादव ने वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिंदा लोगों के नाम पर पुल का नाम नहीं रखा जाता है.
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने के फैसले पर बड़ा बयान दिया. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नाम तो तब रखा जाता है, जब लोग इस दुनिया में नहीं रहते हैं और उनकी मूर्तियां बनवाई जाती हैं.
राघोपुर पुल का नाम 'नीतीश सेतु' रखे जाने पर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि क्या ये लोग दिखाना चाहते हैं? कि नीतीश जी अब राजनीतिक रूप खत्म हो चुके हैं.
विजय चौधरी ने तेजस्वी यादव के बयान पर किया पलटवार
वहीं, तेजस्वी यादव के नामकरण पर दिए गए बयान को लेकर विजय चौधरी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का पुल निर्माण में कोई योगदान नहीं है. पुल की स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया उनके कार्यकाल से पहले ही शुरू हो गई थी. तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसी अनर्गल बातों पर सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए.
उत्तर प्रदेश में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी बड़ा बयान दिया
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी बड़ा बयान दिया. विजय चौधरी ने कहा कि पार्टी जल्द ही विधिवत जानकारी देगी कि कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा.
कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के फैसले का स्वागत
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने ये बातें पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही. उन्होंने 21 नवंबर को हाजीपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया. डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के साथ वैशाली और आसपास के जिलों के लोग बड़ी संख्या में इस सभा में शामिल होंगे. कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखे जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया.
21 नवंबर को बिहार के दौरे पर आ रहे पीएम मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वह वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन करेंगे. इसी पुल का नाम पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर नीतीश सेतु रखा गया है. साथ ही पीएम मोदी यहां पर कई और योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.
रिपोर्ट: शिवम राज
यह भी पढ़ें: 'ADB का कर्ज, जनता का पैसा, मगर BJP बजा रही झूठा ढोल', 'नीतीश सेतु' पर रोहिणी आचार्य का तंज