SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2 टुकड़ों में कटा था छात्र का शरीर, बगहा में गन्ने के खेत में मिला शव, परिवार ने कपड़ों से पहचाना

बगहा में एक छात्र का शव मिलने से सनसनी मच गई. शव दो टुकड़ों में मिला था. वहीं, मुंगेर जिला में एक अज्ञात शव बरामद किया गया है. सूबे में दो शव मिलने से हड़कंप मच गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 19, 2026, 04:02 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 04:19 PM IST
Image Credit: बगहा में गन्ने के खेत में छात्र का शव मिला, पुलिस मामले की जांच कर रही (Photo- वीडियो ग्रैब)
Join

पश्चिम चंपारण के बगहा के रामनगर में 19 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को एक बड़ी घटना सामने आयी है. यहां पर  पिछले 8 दिनों से लापता छठीं क्लास के छात्र का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है. शव दो टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र की पहचान मठिया निवासी शिबू खान के रूप में हुई है. परिजनों ने रामनगर पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए बगहा एसपी राजेश कुमार भी रामनगर पहुंचे हैं.

हरिनगर चीनी मिल के फॉर्म वाले गन्ने की खेत में छात्र का शव मिला

बताया जा रहा है कि रामनगर के गौंद्रा फार्म स्थित हरिनगर चीनी मिल के फॉर्म वाले गन्ने की खेत में छात्र का शव मिला है. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची और जांच में जुटी है. छात्र के लापता होने के आठ दिनों बाद नौवें दिन शव बरामद होने से परिजनों में कोहराम मचा है. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

कपड़े के आधार पर परिवार ने शिबू का शव होने का दावा किया

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गन्ना की खेत से नरकंकाल बरामद किया गया है, जिसकी जांच के बाद ही खुलासा हो सकेगा, वह शव किसका है. उन्होंने कहा कि 12 तारीख को एफआईआर दर्ज हुआ, लेकिन उसमें कंकाल का मामला नहीं है. इस घटना लेकर बगहा पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को जल्दी न्याय का भरोसा दिलाया है. वहीं, परिजनों ने शिबू का शव होने का दावा किया है. उन्होंने मौके से बरामद कपड़े के आधार पर किया ये दावा किया है.

एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. एफएसएल टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. अब सवाल यह है कि छात्र के अपहरण के पीछे किसका हाथ है और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में किसने की है. पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी की नजरें टिकी हुईं हैं.

मुंगेर में पहाड़ की तराई से शव बरामद

19 अक्टूबर, 2026 दिन सोमवार को मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र के माताडीह गांव में पहाड़ की तराई स्थित ब्रह्म स्थान के पास सोमवार को करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक के हाथ-पैर गमछे से बंधे हुए थे. वहीं, शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं. शव की स्थिति को देखते हुए हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है.

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची धरहरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना की गुत्थी सुलझाई जा सके. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रथम दृष्टया मामले में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि व्यक्ति की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव को पहाड़ की तराई में लाकर फेंका गया है या वारदात को घटनास्थल पर ही अंजाम दिया गया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. पुलिस हत्या के कारणों और मृतक की पहचान का पता लगाने में जुटी है.

बगहा से इमरान अजीज और मुंगेर से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES