SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हवा में उड़ने लगी कुर्सियां...जब भागलपुर में फूटा फैंस का गुस्सा, डिंपल सिंह और रोशन रोही के शो में बेकाबू भीड़ पर चली लाठियां

भागलपुर के सैंडिस कम्पाउंड मैदान में भगदड़ मच गई. पुलिस पर लोगों ने कुर्सियां पत्थर, चप्पल और डंडा फेंका. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. यहां पर मगही सिंगर रौशन रोही, भोजपुरी एक्ट्रेस डिम्पल सिंह को देखने भीड़ उमड़ी थी.

Edited By Shailendra
Published: Oct 31, 2026, 11:56 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 12:01 AM IST
Image Credit: भागलपुर में मगही सिंगर रौशन रोही, भोजपुरी एक्ट्रेस डिम्पल सिंह के कार्यक्रम में भगदड़ (Z News)
Join

भागलपुर का सैंडिस कंपाउंड मैदान 31 अक्टूबर शनिवार को किसी अखाड़े से कम नहीं लग रहा था. मौका था भोजपुरी की चर्चित एक्ट्रेस डिंपल सिंह और मगही स्टार रोशन रोही की एक झलक पाने का. लेकिन, यह जलवा देखने की दीवानगी इतनी भारी पड़ी कि देखते ही देखते पूरा मैदान छावनी में बदल गया. हालात ऐसे बिगड़े कि बेकाबू भीड़ को खदेड़ने के लिए खाकी को लाठियां भांजनी पड़ गईं.

टूटी बैरिकेडिंग, बिखर गए सोफे

शनिवार शाम ढलते ही मैदान में तिल रखने की जगह नहीं बची थी. मंच पर जैसे ही कलाकारों के आने की सुगबुगाहट हुई, आगे बैठने और सेल्फी लेने की होड़ में लोग आपा खो बैठे. भीड़ इतनी तेजी से आगे बढ़ी कि सुरक्षा के लिए लगाई गई बांस-बल्लियों की बैरिकेडिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई. वीआईपी दीर्घा में रखे सोफे इधर-उधर बिखर गए और कुर्सियां हवा में उड़ने लगीं. मैदान में भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिससे छोटे बच्चे और महिलाएं बुरी तरह सहम गए.

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी थीं तैनात, फिर भी फेल हुई व्यवस्था

मैदान पर भारी पुलिस बल के साथ-साथ अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और जवान भी मुस्तैद किए गए थे, लेकिन उमस भरी भीड़ के सैलाब के आगे सारा प्रशासनिक अमला का इंतजाम फेल साबित हुआ. जब भीड़ किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं हुई और मंच की ओर कूदने लगी, तब पुलिस को मजबूरी में मोर्चा संभालते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा.

देर रात तक मची रही अफरा-तफरी

लाठीचार्ज के बाद मैदान में भगदड़ मच गई और लोग चीखते-पुकारते बाहर भागने लगे. कुछ ही मिनटों में पूरा मैदान खाली सा हो गया और कुर्सियां टूटी हुई नजर आईं. गनीमत यह रही कि इस आपाधापी में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल, इस पूरे हंगामे के बाद शहर के गलियारों में यही चर्चा है कि क्या बिना पुख्ता भीड़ प्रबंधन के ऐसे आयोजनों को हरी झंडी देना जनता की जान से खिलवाड़ नहीं है? ड्रोन से ली गई मैदान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो इस बात की गवाही दे रही हैं कि भीड़ कितनी भयानक थी.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

यह भी पढ़ें: बेटी-रोटी के रिश्तों में दरार! नेपाल में सब्जी बेचने से रोकने पर भारतीय किसान भड़के, बॉर्डर पर घंटों जाम रहा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES