SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैशाली में पुलिस और पूर्व नगर उपाध्यक्ष में मारपीट, तो सारण में युवक ने बीच बाजार दरोगा को जड़ा थप्पड़, एक क्लिक में पढ़िए बिहार की 2 सनसनीखेज वारदात

बिहार दो जिले से पुलिस के साथ मारपीट की घटनाएं धनतेरस पर सामने आई. एक तरफ वैशाली के लालगंज में पुलिस से पूर्व नगर उपाध्यक्ष भिड़े गए, तो दूसरी तरफ सारण के पहलेजा में दरोगा की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 06, 2026, 10:26 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 10:31 PM IST
Image Credit: एक क्लिक में पढ़िए बिहार की 2 सनसनीखेज वारदात (Z News)
Join

बिहार में दो ऐसी हैरान करने वाली घटनाएं सामने आई, जिसमें कानून के रखवाले के साथ मारपीट हो गई है. पहली घटना वैशाली के लालगंज से है, जहां धनतेरस की शाम तिनपुलवा चौक पर पुलिस और पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर के बीच जमकर बवाल हुआ, जिसमें पूर्व नगर उपाध्यक्ष घायल हो गए. वहीं, दूसरी घटना सारण के पहलेजा से है. यहां बीच बाजार में एक युवक की दबंगई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक दरोगा को थप्पड़ मारते नजर आ रहा है.

लालगंज में पूर्व नगर उपाध्यक्ष और पुलिस के बीच भिड़ंत

धनतेरस की शाम वैशाली के लालगंज में पुलिस और पूर्व नगर उपाध्यक्ष के बीच भिड़ंत से हड़कंप मच गया. तिनपुलवा चौक पर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना में पूर्व नगर उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस और दिलीप ठाकुर, दोनों तरफ से मारपीट के आरोप लगाए गए हैं. अब सीसीटीवी फुटेज से विवाद की सच्चाई सामने लाने की कोशिश हो रही है.

दरअसल, दिलीप ठाकुर तिनपुलवा चौक के पास अपनी टायर दुकान पर मौजूद थे. इसी दौरान RD Travels की गाड़ी वहां रुकी और यात्री उतरने लगे. तभी लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची. किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और दिलीप ठाकुर के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई.

आरोप है कि पुलिसकर्मी दिलीप ठाकुर को दुकान के पास खींचकर ले गए और उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए. वहीं पुलिस का भी आरोप है कि दरोगा और पूर्व नगर उपाध्यक्ष के बीच मारपीट हुई. घटना की सूचना पर एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि स्थिति सामान्य है. दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

सारण में बीच बाजार में दरोगा को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल

सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक बीच बाजार में एक दरोगा के साथ उलझता और उन्हें थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. सार्वजनिक स्थान पर पुलिस अधिकारी के साथ इस तरह की कथित घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

हालांकि, वीडियो में दिख रही घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. युवक और दरोगा के बीच विवाद की वजह भी फिलहाल स्पष्ट नहीं है. जी न्यूज बिहार इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

वैशाली से राजकुमार सिंह और सारण से राकेश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: 10 किलोग्राम चरस और कीमत 10,00,00,000 रुपए, मुजफ्फरपुर में DRI और STF का बड़ा एक्शन, 1 तस्कर गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES