SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'कुछ लोग कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहे...', जदयू में खींचतान पर बोले संजय झा, पूरी पार्टी एकजुट, एक साथ सभी नेता

भागलपुर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा संजय झा ने जदयू में खींचतान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जदयू पूरी तरह एकजुट है, सभी नेता एक साथ हैं, कुछ लोग कन्फ्यूजन क्रिएट कर राजनीति रहे. सजंय झा ने कहा कि हम लोग उनसे आगे की सोचते हैं.

Edited By Shailendra
Published: Nov 03, 2026, 03:45 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 04:02 PM IST
Image Credit: भागलपुर में जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत (Z News)
Join

बिहार में जदयू के अंदर पिछले कई दिनों से घमासान जारी है! ललन सिंह और संजय झा के बीच टकराहट की चर्चा हो रही है. साथ ही जदयू में टूट की बातें चल रही हैं. ऐसे में 3 नवंबर मंगलवार को भागलपुर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पूरी जदयू नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक है. जदयू पूरी तरह से यूनाइटेड है. कुछ लोगों को लगता है कि कन्फ्यूजन क्रिएट करके राजनीति सेट कर लें, तो उनसे आगे की हम लोग सोचते हैं. पूरी पार्टी एक है और पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं.

दरसअल, बिहार के हर जिले में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के नेतृत्व में फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद किया जा रहा है. गंगा किनारे बसे 12 जिलों में यह संवाद आयोजित किया जा रहा है. मंगलवार को भागलपुर के टाउन हॉल में नीतीश संवाद आयोजित हुआ, जहां संजय झा के साथ-साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और अन्य नेता शामिल हुए. टाउन हॉल में भागलपुर जदयू ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया.

भागलपुर जिला के जदयू अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने संजय झा और उमेश कुशवाहा को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में संजय झा ने फरक्का जल संधि के बिहार पर पड़ने वाले असर पर फोकस किया. उन्होंने इससे भागलपुर को हो रहे नुकसान के बारे में भी बताया. संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा नदी में भारी गाद जमा हो जाने से नदी का तल ऊंचा हो गया है, जिससे गंगा नदी के प्राकृतिक प्रवाह में रुकावट आई है. इस कारण यहां के लोगों को मानसून के दिनों में भयंकर बाढ़ का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने जल संधि को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया. संजय झा ने कहा कि बिहार के साथ-साथ केंद्र की तत्कालीन सरकार में बैठे लोगों ने उस वक्त बिहार के हितों की बलि चढ़ा दी. आज यही वजह है कि हमें गंगा और इसकी सहायक नदियों का पानी फरक्का बैराज पर देना पड़ता है.

संजय झा ने कहा कि फरक्का जल संधि बिहार के हित में नहीं है, इसलिए इसका नवीनीकरण नहीं होना चाहिए और अगर कोई संधि होती भी है, तो उसमें बिहार की वर्ष 2050 तक की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए.

रिपोर्ट: अश्वनी कुमार

यह भी पढ़ें: बीजेपी को तय करना होगा कि राजपूत नेताओं की बात कितनी अहमियत रखती है, राजीव प्रताप रूढ़ी का छलका दर्द

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES