App

समस्तीपुर में जमीन कब्जे के दौरान बवाल: पुलिस-प्रशासन से बदसलूकी और भू-स्वामी से मारपीट का आरोप, VIDEO वायरल

Samastipur News: समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव में 3 कट्ठा 13 धूर जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ हंगामे और बदसलूकी का मामला सामने आया है. भू-स्वामी रामाशीष यादव ने मारपीट का आरोप लगाया है.

समस्तीपुर में जमीन कब्जे के दौरान बवाल: पुलिस-प्रशासन से बदसलूकी और भू-स्वामी से मारपीट का आरोप, VIDEO वायरल
Image Credit: समस्तीपुर में जमीन कब्जे के दौरान बवाल (zee media)

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव से एक खबर सामने आ रही है. यहां जमीन पर दखल-कब्जा कराने गई पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी  और हंगामे का मामला सामने आया है. इस दौरान जो कब्जा करने गए थे उस जमीन के मालिक के साथ मारपीट की जाने का आरोप है. यह घटना 25 सितंबर की बताई जा रही है लेकिन अब इस घटना से जुड़े चार-पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया है. इस वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुटी नजर आ रही है. जमीन मापने के लिए पहुंची टीम को भी लोगों ने रोकने का प्रयास किया है.

पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज 
साथ ही इस वायरल वीडियो में कुछ लोग पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बदसलूकी करते भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उस जमीन के मालिक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगा है. DCLR कोर्ट में दायर परिवाद के आधार पर 3 कट्ठा 13 धूर जमीन के मामले में भू-स्वामी रामाशीष यादव के पक्ष में डिग्री हुई थी. इसके बाद विभागीय स्तर पर पुलिस बल की तैनाती कर 25 सितंबर को महंथी गांव में दखल-कब्जा दिलाने की कार्रवाई की जा रही थी.

जमीन के मालिक के साथ मारपीट
रामाशीष यादव का आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही देवेंद्र यादव समेत अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. उनके साथ मारपीट भी की गई. इस विरोध के कारण जमीन की मापी भी नहीं हो पाई. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम ने उस जमीन के मालिक को सुरक्षित वहां से बाहर लेकर गई और बाद में पुलिस टीम भी वापस लौट गई.

सीओ चंद्रशेखर ने भी थाने में दी आवेदन
इस मामले को लेकर विभूतिपुर के सीओ चंद्रशेखर ने भी थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में दखल-कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम के साथ बदसलूकी, हंगामा और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है. सीओ के अनुसार, दखल-कब्जा की कार्रवाई के लिए जिला स्तर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे. वहीं, भू-स्वामी रामाशीष यादव ने भी विभूतिपुर थाने में अलग से आवेदन देकर मारपीट और विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट: मंटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More