SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे

समस्तीपुर में होटल संचालक को गोली मारने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे. बता दें कि गोली लगने के बाद होटल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया था.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 24, 2026, 07:33 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 07:50 AM IST
Image Credit: समस्तीपुर होटल संचालक फायरिंग मामला (जी मीडिया)
Join

समस्तीपुर में होटल संचालक अभिनंदन कुमार को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी करने के मामले में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ और डीआईयू की टीम ने छापेमारी कर नेपाल भागने की फिराक में लगे दो अपराधियों को मधुबनी से गिरफ्तार किया है. वहीं, फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

बता दें कि जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के पास होटल संचालक अभिनंदन कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. एसटीएफ और डीआईयू की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे और उन्हें मधुबनी में नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया है.

जानें क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार (22 अक्टूबर, 2026) की रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने होटल संचालक अभिनंदन कुमार (28) पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई थीं. गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. अभिनंदन हलई थाना क्षेत्र के वनबीरा गांव निवासी विशेश्वर राय के पुत्र हैं. घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया था. लोगों ने मौके पर हंगामा भी किया. वहीं, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर चार बदमाशों की पहचान की है. इनमें से दो की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: होटल मालिक को पहले पीटा, फिर पीठ में मार दी 3 गोली, समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव

लेनदेन से जुड़ा विवाद!

वहीं, ताजपुर थाना क्षेत्र से भी कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के लिए भी छापेमारी कर रही है. शुरुआती जांच में घटना का कारण लेनदेन से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, अभिनंदन कुमार को कुछ महीने पहले भी हत्या की धमकी मिली थी. इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी. पुलिस अब इस पुराने विवाद समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

रिपोर्ट: मंटुन कुमार रॉय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES