App

पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में बवाल: भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, 3 जवान घायल

पटना के मिलर ग्राउंड में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई. भगदड़ जैसे हालात के बीच गाड़ियों के शीशे टूटे. पुलिस ने लाठीचार्ज किया. भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान 2 से 3 पुलिसकर्मी घायल हुए.

पटना में यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में बवाल: भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, 3 जवान घायल
Image Credit: Aryan Calvin

बिहार की राजधानी पटना में मशहूर यूट्यूबर आर्यन केल्विन के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में आर्यन केल्विन को देखने और उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालात ऐसे बने कि वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.

यूट्यूबर को देखने उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू

जानकारी के मुताबिक, आर्यन केल्विन के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे थे. भीड़ लगातार बढ़ती गई और कुछ ही देर में हालात बिगड़ने लगे. लोगों के बीच धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थिति ऐसी हो गई कि वहां भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाके में हंगामे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जब हालात काबू से बाहर होने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. इसके बाद वीरचंद पटेल पथ पर भी कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

पुलिस पर हमले में 3 जवान घायल

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी विधि व्यवस्था कोतवाली कृष्ण मुरारी प्रसाद भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस हमले में दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

एएसपी के मुताबिक, फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. कार्यक्रम में भीड़ कैसे बेकाबू हुई और हंगामे के दौरान किन लोगों की भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है.

रिपोर्टर: प्रकाश सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More