लंबे समय बाद बिहार लौटीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पटना एयरपोर्ट पर परिवार ने स्वागत किया. रोहिणी को रिसीव करने के लिए लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती एयरपोर्ट पहुंचे. पिता लालू प्रसाद यादव से मिलते ही रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं. वहीं, मां राबड़ी देवी से मुलाकात के दौरान भी उनकी आंखों में आंसू आ गए. इस दौरान राबड़ी देवी बेटी के आंसू पोंछती नजर आईं.
पिताजी के बुलावे पर बिहार आईं हूं: रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य ने कहा कि वह अपने पिताजी के बुलावे पर बिहार आई हैं और उनकी वापसी को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए.
रोहिणी आचार्य के बयान पर बोलीं मीसा भारती, पिता जी ही जवाब देंगे
वहीं, मीसा भारती ने कहा कि बेटियां जब बाहर या विदेश से आती हैं, तो पूरा परिवार उन्हें एयरपोर्ट लेने जाता है. उन्होंने कहा कि रोहिणी के आने से यह एक भावुक पल है. रोहिणी आचार्य के इस बयान कि पिताजी ने बुलाया है पर मीसा भारती ने कहा कि इसका जवाब तो पिताजी ही देंगे.
क्यों सिंगापुर गईं थीं रोहिणी आचार्य, जानिए
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2026 में राजद को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था. राजद को 25 सीटों पर ही जीत मिली थी. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा था. जब राजद को हार मिली थी, तब लालू परिवार में हंगामा मच गया था.
रोहिणी आचार्य की पार्टी और परिवार के भीतर तेजस्वी यादव को काम करने के तरीकों की वजह से अनबन हो गई थी. भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकारों के साथ तल्खी की वजह से वह रोते हुए सिंगापुर लौट गईं थीं. इतना नहीं, जब वह पटना एयरपोर्ट से सिंगापुर जाने के लिए प्लेन पकड़ने आई थीं, तब खूब रोईं थीं और तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे. यहां तक की मारपीट का भी आरोप लगे थे.
रिपोर्ट: शिवम राज