App

'टुकुर-टुकुर देख रही सरकार': बिहार में बढ़ते अपराध पर बोले भाई वीरेंद्र, जाति देखकर बिठाए जा रहे अधिकारी, बेलगाम हुए अपराधी

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में हर दिन अपराध बढ़ रहा है, सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है. उन्होंने कहा कि पैसा लेकर डीएम और एसपी की पोस्टिंग हो रही है, इसलिए अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा है.

'टुकुर-टुकुर देख रही सरकार': बिहार में बढ़ते अपराध पर बोले भाई वीरेंद्र, जाति देखकर बिठाए जा रहे अधिकारी, बेलगाम हुए अपराधी
Image Credit: भाई वीरेंद्र, विधायक, राजद (Photo- वीडियो ग्रैब)

राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र 24 सितंबर, 206 दिन गुरुवार को मुंगेर पहुंचे. यहां पर उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा. राजद नेता कहा कि राज्य में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है और सरकार टुकुर-टुकुर देख रही है. राज्य में पैसे लेकर अधिकारियों, डीएम और एसपी तक की पोस्टिंग हो रही है, जिनकी अपराधियों और बलात्कारियों अन्य के साथ सेटिंग होती है.

'बिहार में केवल एक जाति के लोगों को निशाना बनाया जा रहा'
उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती है, जबकि बिहार में केवल एक जाति के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. अपराधी कोई भी हो, बलात्कारी ही क्यों न हो, देखते ही उसको गोली मार देनी चाहिए.

'सरकार को अच्छे पदाधिकारियों की फील्ड में पोस्टिंग करनी चाहिए'
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने मुंगेर के परिप्रेक्ष्य में कहा कि मुंगेर में एक व्यक्ति के कहने पर डीएम और एसपी अन्य की पोस्टिंग होती है. खासकर एक जाति विशेष के लोगों को विभिन्न जगहों पर बैठाया जाता है. उन्होंने कहा कि सरकार को अच्छे पदाधिकारियों की फील्ड में पोस्टिंग करनी चाहिए, ताकि अपराध और बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके.

'एक व्यक्ति को घर में घुसकर सीने में चार-चार गोलियां मार दी गईं'
उन्होंने पटना में 23 सितंबर, 2026 बुधवार की शाम बोरिंग रोड में हुई घटना को लेकर कहा कि एक व्यक्ति को घर में घुसकर सीने में चार-चार गोलियां मार दी गईं. कुछ दिन पहले उनके पुत्र की भी हत्या कर दी गई थी और वर्तमान में उनकी पत्नी वहां की वार्ड पार्षद हैं.

'अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत'
जमुई और समस्तीपुर में हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है. अपराधी की जाति नहीं देखी जानी चाहिए, लेकिन सरकार में बैठे कुछ लोग ऐसा ही कर रहे हैं.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो