SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लड़कियों से छेड़खानीः जमुई के बाद बिहार के कई जिलों से सामने आईं घटनाएं, राजद MLA भाई वीरेंद्र ने दिया बड़ा बयान

बिहार में जमुई के बाद भी लड़कियों से छेड़खानी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का एनकाउंटर करके कुछ नहीं होगा. उन्हें फांसी के तख्ते तक पहुंचाया जाए.

Written By K. Raj Mishra
Published: Sep 25, 2026, 07:04 AM IST | Updated: Sep 25, 2026, 07:26 AM IST
Image Credit: भाई वीरेंद्र ने लड़कियों से छेड़खानी करने वालों के लिए फांसी की सजा की मांग की (Zee Media)
Join

बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. पुलिस ने इस घटना के मास्टरमाइंड नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना पर लोगों के गुस्से के बावजूद प्रदेश में ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है और लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं. इन घटनाओं को लेकर राजद विधायक भाई वीरेंद्र काफी गुस्से में हैं और उन्होंने दोषियों के लिए फांसी की मांग की है. राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ सरकार पर भी जोरदार हमला बोला है.

प्रदेश में क्राइम पर कंट्रोल नहीं- भाई वीरेंद्र

भाई वीरेंद्र ने डीएम-एसपी जैसे अधिकारियों में जातियां खोजकर सेलेक्टिव पोस्टिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने लड़कियों से छेड़खानी करने वालों के एनकाउंटर को सजा नहीं मानते हुए, आरोपी के लिए फांसी की मांग की है. भागलपुर में भाई वीरेंद्र ने कहा कि जमुई, समस्तीपुर के बाद बांका में छेड़खानी हुई, जिसने बिहार को शर्मसार किया है. उन्होंने कहा कि मोबाइल नहीं होता तो लोगों को घटना की जानकारी भी नहीं होती. राजद विधायक ने कहा कि प्रदेश में क्राइम पर कंट्रोल नहीं है.

जाति के नाम पर पोस्टिंग करने का आरोप

भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि डीएम हो या एसपी हो, सारी जगहों पर जाति के नाम पर पोस्टिंग की जा रही है. राजद विधायक ने आरोप लगाया कि ये लोग पैसे देकर आ रहे हैं. लोग कहते हैं कि ये लोग पैसा लेंगे, तब आपका काम करेंगे. इसलिए सरकार से मैं कहूंगा कि सभी जात धर्म के जो अच्छे लोग हैं, उन्हें जिले का भार दीजिये, नहीं तो सभी लोग डरे हुए हैं. हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर सजा नहीं है, उसे फांसी के तख्ते तक पहुंचाने का काम किया जाए.

राजद विधायक ने फांसी की डिमांड की

राजद विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन हाफ एनकाउंटर करके कहता है कि हमने एनकाउंटर कर दिया, उसमे भी कुछ लोगों को बचाया जा रहा है. कुछ को जाति के नाम पर मारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं है. वह अपराधी है, उसे कानून फांसी के तख्ते तक पहुचाएं.

रिपोर्ट- अश्विनी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES