SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मधुबनी में छठ की तैयारियां तेज, घाटों की मरम्मत और सफाई शुरू, श्रद्धालुओं के लिए की जा रही विशेष व्यवस्था

मधुबनी प्रशासन की ओर से की जा रही यह पहल काफी सराहनीय है. इससे न केवल छठ घाटों की सुंदरता बढ़ रही है, बल्कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और बेहतर वातावरण भी मिल रहा है. इस तरह की बेहतर व्यवस्था और जनहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए हम जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं.

Edited By Shailendra
Published: Nov 04, 2026, 06:55 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:03 PM IST
Image Credit: छठ पूजा के लिए मधुबनी में घाटों की मरम्मत और सफाई शुरू (Z News)
Join

बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. राज्य के विभिन्न जिलों में स्वच्छता और पवित्रता का ध्यान रखते हुए घाटों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. घाटों की सफाई के साथ-साथ नगर निगम क्षेत्र की सड़कों, गलियों एवं आसपास के इलाकों में भी स्वच्छता बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. वहीं, घाटों, तालाबों और पोखरों की साफ-सफाई तीन चरणों में कराई जाएगी, ताकि महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. इसके लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है. आइए, जानते हैं मधुबनी के मुकेश झा से कि उन्होंने घाटों की साफ-सफाई को लेकर क्या कुछ कहा.

घाटों की विशेष सफाई

मधुबनी के मुकेश झा बताते हैं कि छठ महापर्व को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जिले के विभिन्न छठ घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर विशेष साफ-सफाई कराई जा रही है. सभी घाटों के अलावा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्तों को भी स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा रहा है. घाटों पर साफ-सफाई, कचरा हटाने और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

मुकेश की तरह मृत्युंजय कुमार बताते हैं कि इस बार जिला प्रशासन की तत्परता से  छठ घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था बेहद सुंदर नजर आ रही है. घाटों की स्वच्छता और सुंदरता देखकर मन काफी प्रसन्न है. ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि जिला प्रशासन ने छठ महापर्व को लेकर इतनी तत्परता से घाटों की सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित की है. इससे छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में काफी सहूलियत होगी.

मधुबनी पेंटिंग से सजाए जा रहे घाट

घाटों पर मधुबनी पेंटिंग बनाई जा रही है. पारंपरिक लोककला से सजे घाटों की खूबसूरती देखते ही बन रही है. मधुबनी चित्रकला के माध्यम से छठ की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्ता को भी दर्शाया जा रहा है. बांस के सूप, कोनिया, दौरा और मिट्टी के दीयों पर पारंपरिक मधुबनी चित्रकला बनाई जा रही है.

बिहार सरकार की इस पहल से मिथिला पेंटिंग को व्यापक पहचान मिल रही है. इसके अलावा, छठ पूजा के पारंपरिक माहौल में एक नया आकर्षण भी जुड़ रहा है. वहीं, इस पहल से स्थानीय कलाओं का विस्तार और प्रचार हो रहा है. कोई भी कला तभी समृद्ध होगी, जब वह लोगों तक पहुंचेगी. यह प्रयास न केवल बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि कलाकारों के लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी साबित हो रहा है.

रिपोर्ट: बिंदु भूषण ठाकुर

यह भी पढ़ें: Chhath Festival 2026: सुरक्षा और स्वच्छता पर प्रशासन की पैनी नजर, रोहतास से मधेपुरा तक घाटों के निरीक्षण की देखें स्पेशल फोटोज

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES