SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना के गांधी मैदान में होगा 90 फीट रावण का पुतला दहन, बदला ट्रैफिक रूट... घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी गाइडलाइन

पटना के गांधी मैदान में होने वाले 'रावण दहन' कार्यक्रम को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है. यह एडवाइजरी आज (20 अक्टूबर, 2026) सुबह 11:00 बजे से लागू हो जाएगी. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक डायवर्जन जान लें.

Written By Ranjana Kumari
Published: Oct 20, 2026, 07:03 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 07:24 AM IST
Image Credit: पटना ट्रैफिक एडवाइजरी (AI IMAGE)
Join

राजधानी पटना में आज (20 अक्टूबर, 2026) बिहार के सबसे बड़े रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. मिली जानकारी के अनुसार,  90 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है. कार्यक्रम का आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया जा रहा है. इसके लिए पटना प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है और ट्रैफिक एडवाइजरी (Patna Traffic Advisory) जारी कर दी है. सुबह 11 बजे से लेकर जब तक प्रोग्राम खत्म नहीं हो जाता, तब तक कई मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की नौ एंट्री रहने वाली है. आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को आने-जाने की अनुमति दी गई है. आइए जानते हैं पटना ट्रैफिक एडवाइजरी-

1. भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर कोई भी वाहन का परिचालन नहीं होगा.

2. डाकबंगला चौराहा से जे.पी. गोलम्बर (गांधी मैदान) तक का मार्ग VIP व्यक्तियों के जाने और वापस लौटने के लिए सुरक्षित रहेगा.

3. डाकबंगला चौराहा से सभी प्रकार के वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड़ से राजेन्द्र पथ की ओर जाने दिया जायेगा.

4. न्यू डाकबंगला से एस.पी. वर्मा रोड में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.

5. जे.पी. गोलम्बर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग सुरक्षित रहेगा. किसी भी आपात स्थिति में इस मार्ग से होकर तारा हॉस्पीटल या फिर PMCH, पटना और अन्य नजदीकी हॉस्पीटल पहुंचा जायेगा. इस मार्ग पर सामान्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

6. आयुक्त कार्यालय के सामने (जे.पी. गंगा पथ पर गोलम्बर) से गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.

7. रामगुलाम चौक से पश्चिम, जे.पी. गोलम्बर की ओर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा.

8. जे.पी. गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा तक और डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलम्बर तक के मार्ग में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला और खोमचा की पार्किंग वर्जित रहने वाली है.

9. रामगुलाम चौक से पूरे एक्जीविशन रोड में सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला और खोमचा आदि की पार्किंग पर रोक

10. जिलाधिकारी आवास (चिल्ड्रेन पार्क) से पुलिस लाईन तिराहा तक के मार्ग में किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला और खोमचा आदि की पार्किंग पर रोक.

11. गांधी मैदान के बाहर चारों तरफ सड़क पर किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला और खोमचा आदि की पार्किंग पर रोक.

12. गांधी मैदान के अन्दर किसी भी प्रकार के वाहन, ठेला और खोमचा के प्रवेश पर रोक.

13. ठाकुरबाड़ी मोड़ और बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का परिचालन नहीं होगा.

14. IMA हॉल, होटल पनास, ट्वीन टावर और मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर भी किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा.

15. अशोक राजपथ में गोविन्द मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम (कारगिल चौक) की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा.

16. बेली रोड से गांधी मैदान की ओर जाने वाले रिक्शा-ठेला-टेम्पों और अन्य धीरे चलने वाले वाहनों को आयकर गोलम्बर से दाहिने वीरचन्द पटेल पथ में मोड़ दिया जायेगा.

17. बुद्धमार्ग में कोतवाली "टी" से पुलिस लाईन तिराहा तक पूरब (गांधी मैदान) की ओर जाने वाले सभी मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेंगे.

गांधी मैदान में आयोजित रावणवध के कार्यक्रम के दौरान दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक वैकल्पिक मार्ग-

1. जो वाहन पटना सिटी से अशोक राजपथ होकर गांधी मैदान और पटना जंक्शन की ओर आना चाहती है, वे गांधी चौक से भिखना पहाड़ी मोड़ होते हुए बारीपथ मछुआटोली से दिनकर गोलम्बर, नाला रोड, अप्सरा गोलम्बर, CDA बिल्डिंग से पटना जंक्शन की ओर आयेगी.

2. दानापुर से गांधी मैदान की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन राजापुर पुल से बायें बोरिंग रोड चौराहा की ओर जाएगी.

3. पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले सभी प्रकार के वाहन पटना जंक्शन से डाकबंगला वहां से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड से भट्टाचार्या चौराहा होते हुए भट्टाचार्या मोड़ से CDA बिल्डिंग से गोरियाटोली होते हुए स्टेशन तक जायेंगी.

4. रावण वध कार्यक्रम के लिए पास धारक वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थल तक आने की अनुमति होगी. ये सभी वाहन कार्यक्रम खत्म होने के बाद बाहर निकल सकेंगे.

यह भी पढ़ें: '2030 के बाद रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा', तारापुर में बोले सीएम सम्राट चौधरी

वाहनों की पार्किंग व्यवस्था :-

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES