SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रशांत किशोर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें: सम्राट चौधरी पर दिए विवादित बयान को लेकर पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज, FIR की हो रही है मांग

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर दिए गए बयान को लेकर प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना साइबर थाने में शिकायत की गई है. शिकायत में FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं, अनंत सिंह के बयानों पर भी प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 18, 2026, 01:29 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 01:39 PM IST
Image Credit: प्रशांत किशोर, जन सुराज के सुत्रधार और बांकीपुर के विधायक
Join

जन सुराज के सुत्रधार और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर कि मुश्किलें बढ़ सकती है. उनके खिलाफ पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. यह पूरा मामला बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुडा हुआ है. इसी कड़ी में प्रशांत किशोर के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है. हाल ही में प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने सम्राट चौधरी की शिक्षा और उनके कथित आपराधिक अतीत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर के गंभीर आरोप

इस विडीयो में प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनकी बातों को संदर्भ से हटाकर तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने दावा किया है कि सम्राट चौधरी ने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और उनका आपराधिक अतीत भी रहा है. सम्राट चौधरी पर पलटवार करते हुए प्रशांत किशोर ने उन्हें सातवीं फेल बताया और उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सम्राट चौधरी सात लोगों की हत्या के आरोप में जेल जा चुके हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर सम्राट चौधरी को लगता है कि उन्होंने गलत बयान दिया है, तो उनकी सरकार है और वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कर सकते हैं.

नोटों के बंडल वाली तस्वीर पर बीजेपी को घेरा

वहीं, नोटों के बंडल के साथ जन सुराज से जुड़ी तस्वीर वायरल होने के सवाल पर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी के पास देश में सबसे ज्यादा पैसा है और जन सुराज उससे ज्यादा पैसा नहीं बांट सकता. उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिहार और दिल्ली में बीजेपी की सरकार है और बड़े उद्योगपति भी उसके साथ हैं, तो बिहार में पैसे बांटने के आरोप जन सुराज पर ही क्यों लगाए जा रहे हैं?

अनंत सिंह के बयानों की जांच कराने की मांग

प्रशांत किशोर ने जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बयानों की भी जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि सरकार उनकी है, इसलिए जांच कराकर सच्चाई सामने लानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज का इन मामलों से कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही, प्रशांत किशोर ने कहा कि जदयू के नेता अपने और नीतीश कुमार के बारे में क्या बयान देते हैं, यह भी सबके सामने है.

रिपोर्ट: सन्नी कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES