App

जनसुराज प्रत्याशी के नामांकन में दिखे अनंत सिंह: प्रशांत किशोर बोले- 'समर्थन में आ गए तो कोई बड़ी बात नहीं'

पटना में जनसुराज उम्मीदवार के नामांकन में अनंत सिंह की मौजूदगी पर प्रशांत किशोर ने रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के बदलाव में पूरा समाज खड़ा है, अनंत सिंह भी समर्थन में हैं तो कोई बड़ी बात नहीं है.

जनसुराज प्रत्याशी के नामांकन में दिखे अनंत सिंह: प्रशांत किशोर बोले- 'समर्थन में आ गए तो कोई बड़ी बात नहीं'
Image Credit: प्रशांत किशोर, संस्थापक, जनसुराज (Z News)

पटना में जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के नामांकन के दौरान अनंत सिंह के साथ नजर आने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है. 1 अक्टूबर, 2026 दिन गुरुवार को दरभंगा पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए पूरा बिहार और समाज एकजुट होकर खड़ा है. ऐसे में अगर अनंत सिंह भी जनसुराज के समर्थन में खड़े हैं, तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं है.

इम्तियाज नूरानी के नामांकन में शामिल होने दरभंगा पहुंचे थे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज उम्मीदवार इम्तियाज नूरानी के नामांकन में शामिल होने दरभंगा पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने पटना में अनंत सिंह की मौजूदगी को लेकर यह प्रतिक्रिया दी.

जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का अनंत सिंह ने किया समर्थन
दरअसल, बिहार विधान परिषद चुनाव में मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में खुला किया. 1 अक्टूबर, 2026 दिन गुरुवार को अनंत सिंह एमएलसी चुनाव के लिए अनुज सिंह के नामांकन में पहुंचे. इस दौरान जदयू विधायक ने अनुज सिंह को माला पहनाई. साथ ही समर्थकों के साथ गमछा लहराते हुए अपना समर्थन जताया.

अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का रोड शो
अनुज सिंह के समर्थन में रोड शो करते हुए नामांकन करवाने अनंत सिंह पहुंचेंगे. जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के नामांकन में हजारों समर्थक के साथ अनंत सिंह का काफिला निकला. नामांकन में भारी भीड़ देखकर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए. इस दौरान जदयू विधायक अनंत सिंह ने अनुज सिंह की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि हमारा प्रत्याशी जीतेगा और बाकी सब कैंडिडेट हारेंगे.

जदयू प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं विधायक अनंत सिंह
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी मुकाबला चर्चा में है. इसकी वजह माना जा रहा है कि जदयू विधायक अनंत सिंह का खुलेआम अपनी पार्टी के प्रत्याशी का विरोध करना और जनसुराज के कैंडिडेट का समर्थन करना. दरअसल, एक तरफ जदयू ने नीरज कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, जन सुराज की तरफ से अनुज सिंह लड़ रहे हैं.

कब होगी वोटिंग और कब होगी काउंटिंग, जानिए
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक सीटों पर 23 अक्टूबर, 2026 को वोटिंग होगी. वहीं, 27 अक्टूबर, 2026 को वोटों की काउंटिंग होगी. 

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More