App

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: अनंत सिंह के समर्थन पर बोले- स्वागत है, लेकिन जन सुराज में शामिल करना जरूरी नहीं

Prashant Kishor: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है. उन्होंने अनंत सिंह समेत बीजेपी-जेडीयू नेताओं के समर्थन पर भी प्रतिक्रिया दी.

प्रशांत किशोर का बड़ा बयान: अनंत सिंह के समर्थन पर बोले- स्वागत है, लेकिन जन सुराज में शामिल करना जरूरी नहीं
Image Credit: प्रशांत किशोर, जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा के विधायक (zee media)

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर विधानसभा के विधायक प्रशांत किशोर ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. शिक्षा संवाद समागम कार्यक्रम में पहुंचे प्रशांत किशोर ने मतदाताओं से जन सुराज के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने एनडीए और महागठबंधन के नेताओं पर जमकर चुटकी ली. वहीं, जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी नीरज कुमार के बीच चल रहे सियासी घमासान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी.

जन सुराज बिहार में बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रहा है
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर अनंत सिंह जन सुराज का समर्थन कर रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को जन सुराज में शामिल करना जरूरी नहीं है. भविष्य में परिस्थितियां बदलती हैं और पार्टी कोई फैसला लेती है तो उस पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि जन सुराज बिहार में बिना किसी गठबंधन के अपने दम पर चुनाव लड़ रहा है.

बदलाव के लिए खड़े होने वालों का जन सुराज करेगा स्वागत
उन्होंने कहा कि बिहार के समर्थन और बदलाव के लिए जो भी खड़ा होगा, जन सुराज उसका स्वागत करेगा. उसके बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी और जेडीयू नेताओं पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह और दिव्या के लिए पार्टी पूरी तरह जिम्मेदार है. दूसरे दलों के नेता क्या करते हैं, इससे जन सुराज का कोई लेना-देना नहीं है.

बीजेपी-जेडीयू नेताओं के समर्थन से नहीं पड़ेगा फर्क
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बीजेपी या जेडीयू का कोई नेता जन सुराज का समर्थन करता है तो उसे करने दीजिए. इससे जन सुराज को कोई नुकसान नहीं है. उन्होंने दोहराया कि पार्टी अपने दम पर चुनाव मैदान में है और उसका फोकस अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करना है.

रिपोर्ट: ऋषिकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More