SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रक्सौल में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त

रक्सौल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने इस कार्रवाई के दौरान 4 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किया. साथ ही दो तस्करों को गिफ्तार किया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 24, 2026, 10:41 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 10:47 PM IST
Image Credit: रक्सौल में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई (Z News)
Join

भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रक्सौल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक जब्त की है. इस मामले में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक नई स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, रक्सौल के डीएसपी मनीष आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि लखनऊ से स्मैक की बड़ी खेप लेकर तस्कर रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ने पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की रणनीति बनाई. इसके बाद रक्सौल के लक्ष्मीपुर चेकपोस्ट के पास पुलिस टीम ने मोतिहारी की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान वाहन से 1 किलो 800 ग्राम स्मैक जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए उसमें सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के नाम सामने आने की चर्चा

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने रक्सौल में सक्रिय कथित ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के संबंध में अहम जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं. पुलिस अब इन जानकारियों के आधार पर तस्करी की कड़ियों को जोड़ने और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है.

ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई को लेकर फिर चर्चा में सीमा क्षेत्र

भारत-नेपाल सीमा से सटे रक्सौल में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनौती है. ऐसे में पुलिस और एसटीएफ की यह संयुक्त कार्रवाई तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है.

गौरतलब है कि हाल ही में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात द्वारा ड्रग्स तस्करी की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की सराहना की थी. फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और मामले की जांच के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

इस कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े और कितने लोगों की भूमिका सामने आती है. पकड़े गए दोनों तस्कर मोतिहारी के रामगढ़वा और रक्सौल के रहने वाले हैं. जिस नई स्कॉर्पियो से ड्रग की खेप लाई गई थी, वह तस्कर के भाई के नाम पर है.

रिपोर्ट: पंकज कुमार

यह भी पढ़ें: बेतिया में मेला देखने गईं 3 नाबालिग सहेलियां लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी रडार पर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES