भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बेतिया में मेला देखने गईं 3 नाबालिग सहेलियां लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी रडार पर

बेतिया में मेला देखने गईं 3 नाबालिग सहेलियां लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी रडार पर

बेतिया में दशहरा मेला देखने गईं तीन नाबालिग सहेलियां लापता हो गई थी. पुलिस ने उनका लोकेशन दूसरे राज्य में ट्रेस किया है. साथ ही इन लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस की रडार पर है.

Edited ByShailendra
Published: Oct 23, 2026, 10:50 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 10:55 PM IST
joinshare
बेतिया में मेला देखने गईं 3 नाबालिग सहेलियां लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी रडार पर
Image Credit: बेतिया में मेला देखने गईं 3 नाबालिग सहेलियां लापता (Z News)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

    4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

    2

    अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

    3

    पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

    4

    इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

    5

    छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बेतिया के मझौलिया थाना अंतर्गत एक गांव की तीन नाबालिग सहेलियां लापता हो गई हैं. दशहरा मेला देखने गई तीनों सहेलियां अभी तक घर वापस नहीं आई हैं. 22 अक्टूबर गुरुवार को परिजनों ने थाना में लड़कियों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. तीनों सहेलियों की उम्र लगभग 16, 12 और 15 बताई जा रही है. आवेदन मिलने पर बेतिया एसपी कुमार गौतम ने एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    तीनों लड़कियों को बेतिया पुलिस ने ट्रेस कर लिया

    एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया है कि तीनों लड़कियों को बेतिया पुलिस ने ट्रेस कर लिया है. बेतिया पुलिस लापता नाबालिग लड़कियों को लाने निकल चुकी है. पुलिस जांच पता चला कि में तीनों सहेलियां दूसरे स्टेट चली गई हैं, जिनका लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर लिया है. उनके साथ एक और है जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है.

    तीन नाबालिग सहेलियों के लापता होने से जिले में हड़कंप मच गया

    पुलिस का दावा है कि तीनों नाबालिग लड़कियों को लाने पुलिस निकल चुकी है, सुरक्षा कारणों से गोपनीयता बरती जा रही है. इधर एक साथ तीन नाबालिग सहेलियों के लापता होने से जिले में हड़कंप मच गया था, लेकिन बेतिया पुलिस ने सजगता और सतर्कता के साथ तीनों सहेलियों को ट्रेस कर लिया है. बेतिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तीनों लापता सहेलियों को ढूंढ निकालना काबिले तारीफ रहा है.

    तीनों सहेलियां दशहरा मेला देखने एक साथ निकली

    बताया जा रहा है कि 21 अक्टूबर को तीनों सहेलियां दशहरा मेला देखने एक साथ निकली थी, जो घर वापस नहीं लौटीं. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. सूत्रों की मानें तो पुलिस जांच में तीनों नाबालिग लड़कियों के साथ एक चौथा व्यक्ति भी है, जो नाबालिग बच्चियों को बहला-फुसलाकर ट्रेन से लेकर दूसरे स्टेट पहुंच गया है.

    पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से सभी को ट्रेस कर लिया

    पुलिस ने मोबाइल लोकेशन से सभी को ट्रेस कर लिया है. पुलिस सभी पर पैनी नजर बनाए हुए है. तीनों सहेलियों को सकुशल लाने के लिए बेतिया पुलिस रवाना हो गई है. अब देखने वाली बात होगी कि तीनों लापता सहेलियों को पुलिस कब तक बेतिया लेकर पहुंचती है.

    रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

    यह भी पढ़ें: बेतिया में कोर्ट से लौट रही पुलिस जिप्सी और कार में जोरदार टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत, महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Bettiah News