भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बेतिया में कोर्ट से लौट रही पुलिस जिप्सी और कार में जोरदार टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत, महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

बेतिया में कोर्ट से लौट रही पुलिस जिप्सी और कार में जोरदार टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत, महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल

बेतिया में देर रात पुलिस जिप्सी और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में होमगार्ड जवान जयप्रकाश सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला SI प्रतिमा दुबे समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों की इलाज बेतिया GMCH में चल रही है.

Edited ByRupak Kumar
Published: Oct 23, 2026, 11:58 AM IST|Updated: Oct 23, 2026, 12:13 PM IST
joinshare
बेतिया में कोर्ट से लौट रही पुलिस जिप्सी और कार में जोरदार टक्कर, होमगार्ड जवान की मौत, महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल
Image Credit: प्रतिकात्मक तस्वीर (AI Photo)

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बेतिया में कल देर रात हुई एक भीषण सड़क हादसे ने पुलिस महकमे मे शोक की लहर दौड़ गया है. इस दर्दनाक सड़क हादसे में महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल है, जबकि पुलिस जिप्सी चला रहे होमगार्ड जवान जयप्रकाश सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस सड़क दुर्घटना में एसआई प्रतिमा दुबे, भुवनेश्वर यादव और अपर्णा कुमारी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज केलिए बेतिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

कोर्ट से लौट रही पुलिस जिप्सी और कार में जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार कल रात सहोदरा थाना के पुलिसकर्मी बेतिया कोर्ट से सहोदरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान चनपटिया के मुसहरी गांव के पास पुलिस जिप्सी और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. साथ ही दोनों गाड़ी में सवार लोग घायल हो गए.  इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, कार में सवार एक दंपत्ती और उनके बच्चे के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें: वैशाली में पलटी अर्टिगा कार से CNG रिसाव, बाढ़ और कैमूर में भी तेज रफ्तार का कहर

होमगार्ड जवान की मौत

इस सड़क हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रही है. हालांकि, देर रात इलाज के दौरान पुलिस जिप्सी चला रहे होमगार्ड जवान जयप्रकाश सिंह ने दम तोड़ दिया. उनकी मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक का माहौल है. वहीं, हादसे में घायल अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज बेतिया के जीएमसीएच में चल रहा है. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी हर किशोर राय देर रात अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

डीआईजी हर किशोर राय ने दी हादसे की जानकारी

डीआईजी हर किशोर राय ने हादसे को लेकर बताया कि सहोदरा थाना की पुलिस गाड़ी कोर्ट से लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया. इस दुर्घटना में गाड़ी चला रहे होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस अधिकारी, एक कॉन्स्टेबल और एक चौकीदार घायल हुए हैं. उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों में से तीन की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.

रिपोर्ट: धनंजय द्विवेदी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Bettiah News