App

15 साल के लड़के को पढ़ाई के उम्र में हो गया प्यार, फिर हो गई हत्या, मधेपुरा पुलिस ने खोला राज

मधेपुरा में आठवीं के छात्र की हत्या का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को कर दिया. पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय रूपेश कुमार की हत्या प्रेम-प्रसंग में हुई थी. हत्या के आरोपी गांव के ही बीरेश यादव को गिरफ्तार किया गया है.

15 साल के लड़के को पढ़ाई के उम्र में हो गया प्यार, फिर हो गई हत्या, मधेपुरा पुलिस ने खोला राज
Image Credit: मधेपुरा में आठवीं के छात्र की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुई थी हत्या (Z News)

मधेपुरा जिला के सदर प्रखंड के मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत बेरवा गांव में बांसबाड़ी से आठवीं कक्षा के छात्र का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, करीब 15 वर्षीय रूपेश कुमार की हत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में की गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है.

घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी

मृतक की पहचान बेरवा गांव निवासी जयकांत यादव के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई थी. कुछ दिनों पूर्व बांसबाड़ी से उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना के बाद से ही पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी थी.

पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा

मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा है. गांव के ही बीरेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया है. वहीं, मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रेम-प्रसंग के साथ-साथ रुपये के लेन-देन से जुड़ी बातें भी सामने आई

पुलिस के अनुसार, इस मामले में प्रेम-प्रसंग के साथ-साथ रुपये के लेन-देन से जुड़ी बातें भी सामने आई हैं. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई स्पष्ट हो सके.

सड़क हादसा में युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

दूसरी तरफ शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चेवाड़ा - शेखपुरा एनएच 333ए के बसंत गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय चेवाड़ा थाना की पुलिस मौके पहुंची. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया है. मृतक की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के करकी गांव निवासी मुकेश मिस्त्री का 20 वर्षीय पुत्र सूरज शर्मा के रूप में किया गया. बताया जा रहा है कि मृतक अपने मामा के घर से अपने गांव लौट रहा है. इसी बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया है.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More