SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM मोदी ने किया 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, बिहार को कई विकास परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया. इस दौरान बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य नेता मौजूद रहे.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 21, 2026, 14:11 IST | Updated: Nov 21, 2026, 14:40 IST
Image Credit: PM मोदी ने किया 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन (ANI)
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के दौरान गंगा नदी पर बने 'नीतीश सेतु' का निरीक्षण किया और उसे राष्ट्र को समर्पित किया. इसके साथ ही उन्होंने 34,470 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया.  19.7 किलोमीटर लंबा 'नीतीश सेतु' पटना जिले में NH-22 पर स्थित कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में NH-322 पर स्थित बिदुपुर से जोड़ती है. इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं.

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना (एयर फोर्स) के विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद रहे, जहां दोनों की मुलाकात हुई.

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों में संजय झा, ललन सिंह और निशांत कुमार एक साथ नजर आए. एमएलसी (MLC) चुनाव को लेकर पार्टी में आपसी विवाद की खबरें थीं, लेकिन इन तस्वीरों ने यह साफ कर दिया कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य है और कोई विवाद नहीं है. पटना एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेलीकॉप्टर से वैशाली के लिए रवाना हो गए. वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सड़क मार्ग से वैशाली पहुंचे.

नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं कि वो नीतीश जी के नाम पर जो नीतीश सेतु रखा गया है उसका उद्घाटन करने आ रहे हैं और पीएम का हमेशा नीतीश कुमार के प्रति विशेष लगाव रहा है. आज पीएम उनके नाम पर जो सेतु बन रहा उसके उद्घाटन के लिए आ रहे हैं ये हम सबके लिए गौरव की बात है.

वहीं, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा- बिहार में नीतीश कुमार जी ने 20 साल तक जनता की सेवा की है और उसी का फल है कि आज जो सेतु बना है, उसका नाम भी 'नीतीश सेतु' रखा गया है. यह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बहुत अच्छी बात है. इसके उद्घाटन के लिए पीएम मोदी आ रहे हैं. यह बिहार के लिए शुभ दिन है. प्रधानमंत्री जब भी आते हैं तो बिहार के लिए कुछ लेकर आते हैं.

इनपुट: जी मीडिया

यह भी पढ़ें: नीतीश सेतु के नाम और उद्घाटन पर गरमाई सियासत: PM के दौरे से पहले राजद के तीखे बोल, रख दी ये बड़ी मांग
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES