SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पितृपक्ष मेला 2026: दक्षिण अफ्रीका से गया पहुंचे श्रद्धालु ने निभाई परंपरा, सनातन संस्कृति की जमकर की तारीफ

पितृपक्ष मेला 2026 में दक्षिण अफ्रीका से गया धाम विदेशी श्रद्धालु पहुंचे. यहां पर उन्होंने विधि-विधान से पिंडदान किया. इस दौरान सनातन संस्कृति की जमकर की तारीफ की.

Edited By Shailendra
Published: Oct 07, 2026, 05:14 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:22 PM IST
Image Credit: दक्षिण अफ्रीका से गया पहुंचे श्रद्धालु ने निभाई परंपरा (Z News)
Join

विश्व प्रसिद्ध गयाजी में चल रहे पितृपक्ष मेले में इन दिनों भक्ति और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है. अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना लेकर न केवल देश के कोने-कोने से, बल्कि सात समंदर पार विदेशों से भी श्रद्धालु गया धाम पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से आए एक विदेशी श्रद्धालु ने गयाजी में पूरे विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया. पिंडदान के बाद श्रद्धालु ने भारत की समृद्ध परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति महान है.

श्रद्धालु ने तीर्थ पुरोहितों की मौजूदगी में संपन्न कराया अनुष्ठान
मोक्षदायिनी फल्गु नदी के तट और पवित्र गयाजी की पावन भूमि पर इन दिनों हर तरफ मंत्रोच्चार और भक्ति का माहौल है. देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालु अपने पितरों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं. इसी कड़ी में दक्षिण अफ्रीका से गयाजी पहुंचे श्रद्धालु आकर्षण का केंद्र बने रहे. उन्होंने स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण की प्रक्रिया पूरी की.

गया जी में अफ्रीकी श्रद्धालु ने निभाई पूर्वजों के मोक्ष की परंपरा
अनुष्ठान संपन्न होने के बाद दक्षिण अफ्रीका से आए इस श्रद्धालु ने गयाजी के आध्यात्मिक वातावरण और यहां की सदियों पुरानी परंपराओं से प्रभावित होकर अपने अनुभव शेयर किए. 

उन्होंने कहा कि गयाजी आकर उन्हें एक अद्भुत मानसिक शांति और ऊर्जा का अहसास हुआ है. सनातन धर्म की गहराई और पूर्वजों के प्रति सम्मान जताने की इस परंपरा ने उनके दिल को छू लिया. उनका यह बयान और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

सात समंदर पार तक सनातन की गूंज
गयाजी में पिंडदान की परंपरा का महत्व सीमाओं से परे है. दक्षिण अफ्रीका से आए श्रद्धालु का यहां पहुंचकर अनुष्ठान करना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि सनातन संस्कृति और गयाजी का धार्मिक महत्व आज पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES