App

आज दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर रात 10 बजे तक पटना के ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें दशहरा का ट्रैफिक प्लान

दशहरा के दौरान पटना में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. आज दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर की रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

आज दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर रात 10 बजे तक पटना के ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें दशहरा का ट्रैफिक प्लान
Image Credit: पटना ट्रैफिक एडवाइजरी (AI IMAGE)

दशहरा के दौरान पटना में मेला घूमने आने वाले लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. आज यानी 17 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से लेकर 20 अक्टूबर की रात 10 बजे तक शहर के कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों के आने-जाने पर रोक रहने वाली है. पटना ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है, ताकि लोगों को जाम का सामना न करना पड़े. आइए जानते हैं रूट-

इन रास्तों पर गाड़ियों का आना-जाना बंद रहेगा

  • ट्रैफिक प्लान के मुताबिक, डाकबंगला चौराहे से भट्टाचार्य चौराहा, पटना जंक्शन और स्वामी नंदन तिराहे की तरफ आम गाड़ियां नहीं जा सकेंगी. 
  • डाकबंगला चौराहे से कोतवाली टी-पॉइंट तक सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी. 
  • गोविंद मित्रा रोड, सब्जीबाग रोड और बाकरगंज से मखनियां कुआं रोड जैसे व्यस्त इलाकों में भी गाड़ियों की नो-एंट्री रहेगी.

गाड़ी पार्क करने की ये जगहें कर लें नोट-

अगर आप गाड़ी से बाहर निकल रहे हैं, तो प्रशासन ने गाड़ी खड़ी करने के लिए कुछ खास जगहें तय की हैं. आप अपनी गाड़ियां फ्रेजर रोड, वीरचंद पटेल पथ, मल्टी मॉडल हब, पटना साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज के मैदान में पार्क कर सकते हैं. गांधी मैदान के आसपास के इलाकों, एसपी वर्मा रोड, बुद्धमार्ग और पटना म्यूजियम के पास किसी भी गाड़ी को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी, क्योंकि इन जगहों को नो-पार्किंग जोन बनाया गया है.

जान लें रास्तें और जरूरी नियम

  • अगर आप पटना जंक्शन से गांधी मैदान की तरफ जा रहे हैं, तो छोटे वाहन गोरियाटोली चौक से एक्जीबिशन रोड होते हुए जा सकेंगे.
  • शहर के अंदर बड़े और भारी मालवाहक वाहनों के आने पर 17 से 20 अक्टूबर तक पूरी पाबंदी रहेगी.
  • मेट्रो या दूसरे निर्माण कार्यों में लगे भारी वाहनों पर 21 अक्टूबर तक रोक रहने वाली है.
इन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस नियम से एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन गाड़ियों को पछूट दी जाएगी. इसके अलावा, जिन लोगों के पास विशेष पास होगा, वे भी आ-जा सकेंगे. पटना ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि दुर्गापूजा के इन दिनों में घर से बाहर निकलने से पहले इस नए ट्रैफिक प्लान को जरूर देख लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

रिपोर्ट: शिवम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More