पटना मरीन ड्राइव पर बड़ा सड़क हादसा, कार का टायर फटने से भोजपुरी गायक सौरभ सिंह गंभीर रूप से घायल
पटना के मरीन ड्राइव पर PMCH के सामने देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार का अचानक पहिया फटने से चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में भोजपुरी गायक सौरभ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.
राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर देर रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई. यह घटना PMCH के सामने अचानक कार का पहिया फटने से हुई. तेज रफ्तार कार की पहिया फट जाने के कारण कार ड्राइवर ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में कार चला रहे भोजपुरी गायक सौरभ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई.
काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया
इस हादसे के बाद वहां एकत्रित भीड़ ने मदद करने के लिए मौके पर पहुंची. कार की हालत देखकर लोगों ने सबसे पहले घायल हुए सौरभ सिंह को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की. बताया जा रहा है कि सौरभ सिंह कार के अंदर बुरी तरह से फंस गए थे. ऐसे में वहां मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत की और उन्हें कार से बाहर निकाला.
ये भी पढ़ें: पूर्णिया में बड़ा हादसा, नदी में समाई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर, पूर्व सांसद के चचेरे भाई की मौत
तेज रफ्तार के दौरान अचानक फटा कार का पहिया
वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी का पहिया फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया. पहिया फटने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा. कार की क्षतिग्रस्त हालत देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
ट्रैफिक थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची
इस घटना के बाद मरीन ड्राइव पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ लगी रही. लोगों ने घायल भोजपुरी गायक सौरभ सिंह को कार से बाहर निकालने में मदद की. इस हादसे के कारण इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. देर रात हुए इस हादसे के बाद मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा