SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना के खेमनीचक सब्जी मंडी में सुबह-सुबह लगी भीषण आग, 12 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

राजधानी पटना के खेमनीचक सब्जी मंडी में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग की चपेट में आने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 29, 2026, 09:03 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 09:11 AM IST
Image Credit: पटना के खेमनीचक सब्जी मंडी में सुबह-सुबह लगी भीषण आग (zee media)
Join

राजधानी पटना के नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक सब्जी मंडी में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई. इस अचानक आग लगने के कारण मंडी में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने से मंडी के कई दुकानों को नुकसान हुआ है. इस घटना की सूचना मिलन के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया. हलांकि अग्निशमन विभाग की टीम की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

12 दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान

आज सुबह-सुबह आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम को मिली. इसके बाद अनुमंडल अग्निशामालय लोदीपुर, कंकड़बाग, सचिवालय, पटना सिटी समेत 10 जगहों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग बुझाने के लिए कूल 12 दमकल की गाड़ियों की मदद ली गई. दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया.

ये भी पढ़ें: सिवान के लहेजी मठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग, SP ने बनाई SIT, CCTV फुटेज से बदमाशों की तलाश तेज

एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

खेमनीचक सब्जी मंडी का इलाका काफी रिहायशी है. ऐसे में आग आसपास की दुकानों और घरों तक फैल जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा. उनकी तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया. हालांकि, आग की चपेट में आने से मंडी की कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

आग लगने के कारणों की जांच में जुटा अग्निशमन विभाग

अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल स्थिति सामान्य है और मंडी की दुकानों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. अग्निशमन विभाग की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. जांच पूरी होने के बाद नुकसान की स्थिति और आग लगने की वजह स्पष्ट हो सकेगी.

रिपोर्ट: प्रकाश कुमार सिन्हा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES